125 शिकायतों में से 99 मौके पर की गई हल : पहले दिन के कैंप में 928 सेवाओं के लिए हुआ आवेदन, 524 का हुआ मौके पर निपटारा

by

होशियारपुर, 06 फरवरी:    डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज होशियारपुर में ‘आप दी सरकार आप दे दुआर’ के अंतर्गत लगाए गए कैंपों का जायजा लेते हुए कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से आम लोगों की समस्याओं का हल उनके डोर स्टैप के नजदीक जाकर करने के लिए जिले के अलग-अलग गांवों व वार्डों में आज से कैंप लगाने की शुरुआत हो चुकी है और एक महीने तक यह क्रम इसी तरह जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि होशियारपुर में कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा, गढ़शंकर में डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौढ़ी, टांडा में विधायक जसवीर सिंह राजा गिल, दसूहा में विधायक कर्मबीर सिंह घुम्मण, शाम चौरासी में डा. रवजोत सिंह, मुकेरियां में हलका इंचार्ज प्रो. जी.एस मुल्तानी की ओर से भी कैंपों का जायजा लिया गया।
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि कैंप के पहले दिन 928 सेवाओं के लिए लोगों ने आवेदन किया, जिसमें से 524 सेवाएं मौके पर ही मुहैया करवा दी गई और बाकी सेवाएं भी जल्द मुहैया करवा दी जाएंगी। इसके अलावा कैंपों में आई 125 शिकायतों में से 99 का मौके पर ही हल कर दिया गया और बाकी शिकायतों का भी जल्द हल कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन कैंपों का उद्देश्य आम लोगों को उनके घरों के नजदीक व एक छत के नीचे अलग-अलग जन कल्याण योजनाओं का लाभ पहुंचाना, लोगों की मुश्किलें सुनना व उनका मौके पर हल करना है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के अधिकारियों को हिदायत दी जा चुकी है कि वे लगाए गए इन स्पैशल कैंपों के दौरान प्राप्त योग्य प्रार्थना पत्रों का पहल के आधार पर निपटारा करना यकीनी बनाएं। उन्होंने बताया कि इन कैंपों की रोजाना शाम को मानिटरिंग होगी जिसमें कितने प्रार्थना पत्र आएं, किस तरह की शिकायतें थी और उनके निपटारे के लिए क्या किया गया आदि।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि आज जिले के पांच उप मंडलों होशियारपुर, गढ़शंकर, टांडा, दसूहा, मुकेरियां के गांवों व शहरों में रोजाना करीब 30 कैंप लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इनमें दसूहा उप मंडल के गांव थिंद, जिया सहोता कलां, दुलमीवाल, वार्ड नंबर 2 दसूहा, हमजा, बहलां, वार्ड नंबर 2 गढ़दीवाला, उप मंडल गढ़शंकर में गांव घागो रोडवाली, डुगरी, कुनैल, वार्ड नंबर 1 गढ़शंकर,  चक्क रौंता, बहमियां, होशियारपुर उप मंडल में अज्जोवाल, श्री गुरु रविदास नगर आदमवाल, हरीपुर, चगरां, वार्ड नंबर 3 होशियारपुर, वार्ड नंबर 2 होशियारपुर, वार्ड नंबर 1 शाम चौरासी, आमदवाल गढ़ी व आभोवाल, उप मंडल मुकेरियां में सहोड़ा डडियाल, लुधियाड़ी, चक्करियाल, गेरा बाबा ईशा व उप मंडल टांडा में शाहपुर, चनौता, कंग, कथाना में कैंप लगाकर लोगों की समस्याओं का मौके पर हल किया गया।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि इन कैंपों के दौरान अलग-अलग 43 तरह की सरकारी सेवाएं मुहैया करवाई गई, जिनमें जन्म सर्टिफिकेट, आय सर्टिफिकेट, लाभार्थियों के बच्चों को छात्रवृति, रिहायश सर्टिफिकेट, अनुसूचित व पिछड़ी श्रेणियों के सर्टिफिकेट, बुढ़ापा, दिव्यांगजन व आश्रित पेंशन, निर्माण श्रमिकों संबंधी लाभार्थी, जन्म सर्टिफिकेट में नाम में बदलाव, बिजली बिलों के भुगतान, राजस्व विभाग संबंधी रिकार्ड की पड़ताल, शादी की रजिस्ट्रेशन, मौत के सर्टिफिकेट की एक से अधिक कापियां, दस्तावेजों की प्रमाणिक कापियां, ग्रामीण क्षेत्र सर्टिफिकेट, फर्द बनानी, आम जाति सर्टिफिकेट, शगुन स्कीम, जमीन की निशानदेही, एन.आर.आई के सर्टिफिकेट के काउंटर प्रार्थना पत्र, पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट के काउंटर हस्ताक्षर, मौत सर्टिफिकेट में तब्दीली आदि शामिल हैं।

7 फरवरी को इन स्थानों पर लगेगा कैंप :  डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि 7 फरवरी को उप मंडल टांडा के गांव रवां, रल्हन, पवां व झिंगड़ खुर्द में सुबह 9 बजे से सांय 5 बजे तक, उप मंडल मुकेरियां के गांव सहोड़ा कंडी, कंडी जुगियाल, कौलपुर व जमालपुर कलां में सुबह 8:30 से दोपहर बाद 3:30 बजे तक, उप मंडल होशियारपुर में रसूलपुर, नंदन, अरनियाला शाहपुर, अतवारापुर, वार्ड नंबर 35 होशियारपुर, वार्ड नंबर 38 होशियारपुर, वार्ड नंबर 2 शाम चौरासी, न्यू जट्टपुर व बसी जौड़ां में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक, उप मंडल गढ़शंकर में सैलाखुर्द, सैला कलां, पैंसरा, पद्दी खुत्ती, जस्सोवाल में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक व उप मंडल दसूहा में कुराला, जंडोर, तक्खड़, वार्ड नंबर 3 दसूहा, चिपड़ां, वार्ड नंबर 3 गढ़दीवाला, हरदोपट्टी में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक कैंप लगेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मृतक दिलदीप छह हमलावरों का था मुख्य निशाना : जांच में हुआ खुलासा; जल्द ही और गिरफ्तारियां होने की उम्मीद

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस द्वारा महाराष्ट्र के औरंगाबाद से छह शूटरों की गिरफ्तारी के साथ सनसनीखेज फिरोजपुर तिहरे हत्याकांड को सुलझाने के दो दिन बाद, मामले की जांच से पता चला है कि हमलावरों का मुख्य...
article-image
पंजाब

खैहरा ने नियुक्ति पर तंज कसते हुए एक ट्वीट किया : आनंदपुर साहिब में उस नेता की नियुक्ति की, जो 306 धारा के तहत दर्ज मामले में जेल में बंद

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाब के करीब 66 मार्केट कमेटियों के चेयरमैनों की नियुक्तियां की गई, लेकिन धार्मिक नगरी श्री आनंदपुर साहिब मार्केट कमेटी के चेयरमैन पद पर कमिकर सिंह ढाड़ी की...
article-image
पंजाब

Won’t Allow ‘Jaziya Tax’

Government Demands ₹25,000 Per Day to Celebrate Dussehra; Reminds of Mughal-Era Mindset Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/July 22 : After Kullu Dussehra, the largest Dussehra celebration in North India is held in Hoshiarpur, where lakhs...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आमरण अनशन के 55वें दिन डल्लेवाल को चढ़ाया ग्लूकोज़ : केंद्र दुआरा बातचीत को तैयार होने पर डल्लेवाल ने मेडिकल सहायता लेने पर दी थी सहमति -प्रदर्शनकारी किसानों के साथ केंद्र सरकार 14 फरवरी को करेगी बैठक –

संगरूर :  केंद्र सरकार 14 फरवरी को चंडीगढ़ में पंजाब के प्रदर्शनकारी किसानों के साथ बैठक करेगी, जिसमें उनकी मांगों पर चर्चा की जाएगी। केंद्र सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह...
Translate »
error: Content is protected !!