ड्रैगन फू्रट की खेती : बागवान को 1 लाख तक की सहायता, 1 एकड़ में ड्रैगन फू्रट की खेती के लिए 6 लाख 32 हज़ार 80 रूपये के ऋण की प्रस्तावना

by

जिला ऊना के किसान/बागवान आसानी से कर सकेंगे ड्रैगन फू्रट की खेती – उपायुक्त
किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से बैंक से 3 लाख रूपये तक का ऋण 4 प्रतिशत की रियायती ब्याज दर पर ले सकते हैं
ऊना, 12 अप्रैल – जिला ऊना में प्रगतिशील बागवान किसान ड्रैगन फू्रट की खेती को अपना रहें हैं। ड्रैगन फू्रट एक इग्जॉटिक फल है जिसके बाजार में अच्छे दाम मिलते हैं। जिला ऊना का मौसम ड्रैगन फू्रट की खेती के लिए अनुकूल है। इसे बेसहारा और जंगली जानवर नहीं खाते हैं और पानी की जरूरत कम होती है। पिछले दो वर्षों में जिला प्रशासन ऊना ने ड्रैगन फू्रट की खेती को मनरेगा में प्रोत्साहित किया है जिसमें बागवान को 1 लाख तक की सहायता दी जाती है।
ड्रैगन फू्रट की खेती के शुरू में ट्रेलिस सिस्टम बनाने के कारण खर्चा अन्य फसलों की तुलना में ज्यादा आता है। इसके लिए बैंक ऋण अभी तक उपलब्ध नहीं हो पाता था। ड्रैगन फू्रट की खेती को बैंक ऋण के दायरे में लाने के लिए जिला प्रशासन ने 7 मार्च को स्केल ओफ फाइनैन्स अधिसूचित करने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा था जिसमें 1 एकड़ में ड्रैगन फू्रट की खेती के लिए 6 लाख 32 हज़ार 80 रूपये के ऋण की प्रस्तावना की गई थी। जिला प्रशासन के इस प्रस्ताव को राज्य स्तरीय तकनीकी कमेटी ने अनुमोदित कर दिया है ।
उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि अब ऊना जिला के किसान ड्रैगन फू्रट की खेती के लिए 6 लाख 32 हज़ार 80 रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से बैंक से ऋण ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 3 लाख रूपये तक का ऋण 4 प्रतिशत की रियायती ब्याज दर पर उपलब्ध है। इससे अधिक का ऋण सामान्य ब्याज दर पर उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि जिला ऊना के इच्छुक किसान/बागवान ड्रैगन फू्रट की खेती के लिए बैंक से ऋण की सुविधा ले सकते हैं जो पहले उपलब्ध नहीं थी। उपायुक्त ने बताया कि जिला ऊना में बेहड़ बिट्ठल में विश्व बैंक पोषित ड्रैगन फू्रट प्रॉसेसिंग प्लांट का कार्य चला हुआ है जिसके लिए ड्रैगन फू्रट की जरूरत होगी। बैंक ऋण की सुविधा मिलने से जिले में ड्रैगन फू्रट की खेती को प्रोत्साहन मिलेगा और बागवान इसकी खेती करके लाभान्वित होंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 : कौन हैं 2 सांसद शेख अब्दुल राशिद व अमृतपाल सिंह, जो जेल से ही डालेंगे वोट

नई दिल्ली । उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 में अभी नामांकन प्रक्रिया चल रही है। नामांकन की अंतिम तिथि 21 अगस्त है। 9 सितंबर 2025 को मतदान और उसी दिन मतगणना होनी है। जगदीप धनखड़ ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महर्षि वाल्मीकि कामगार आवास योजना के तहत पात्र उम्मीदवार करें आवेदन : तीन लाख रूपए की आर्थिक सहायता से बनेगा वाल्मीकि समुदाय के सफाई कर्मियों स्थायी आशियाना -DC राहुल कुमार

बिलासपुर, 16 जनवरी: हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अंतर्गत संचालित महर्षि वाल्मीकि कामगार आवास योजना-2024 के माध्यम से वाल्मीकि समुदाय के सफाई कर्मियों और वंचित वर्गों को आवास सुविधा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टैक्सी के बाद बसों का किराया बढ़ाने की तैयारी, सरकार कर रही प्रदेशवासियों से धोखा : जयराम ठाकुर

डीजल, बिजली,पानी के बाद बसों के किराए से आम लोगों के जेब पर बोझ डालने की तैयारी सरकार वापस ले टैक्सी का बढ़ा का किराया और बसों का किराया बढ़ाने का विचार छोड़े एएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर में चिट्टे के साथ पकड़े पुलिस कर्मी और विद्युत बोर्ड कर्मी

पुलिस वाले ही चिटा तस्करी करने लगे तो आम जनता को किसका डर रहेगा एएम नाथ। बिलासपुर : सदर पुलिस टीम ने सुंगल में नाके के दौरान एक पुलिस कर्मी और एक विद्युत बोर्ड...
Translate »
error: Content is protected !!