बल्क ड्रग्स फार्मा पार्क के लिए सड़क, बिजली, पानी की व्यवस्था करने के लिए बजट को मंजूरी : प्रोजेक्ट को गति देने के लिए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान की अध्यक्षता में हाई पावर कमेटी की बैठक

by

ऊना : स्टेट एंप्लॉयमेंट एजेंसी के साथ ऊना में बन रहे बल्क ड्रग्स फार्मा पार्क प्रोजेक्ट को गति देने के लिए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान की अध्यक्षता में हाई पावर कमेटी की पहली बैठक हुई। जिसमें जल शक्ति विभाग, बिजली, लोक निर्माण, उद्योग विभाग के उच्च अधिकारी मौजूद थे। मंत्री ने संबंधित सभी अधिकारियों बिजली, पानी, सड़क पर बजट खर्च करने के लिए प्रपोजल मांगी। पार्क में पानी की उपलब्धता के लिए 12 ट्यूबवेल लगाए जाएंगे।
बल्क ड्रग्स फार्मा पार्क मेंपानी की व्यवस्था पर सरकार ₹31 करोड़ खर्च करेगी। पार्क तक फोरलेन का निर्माण किया जाएगा, कि निवेशकों को आने-जाने और अपना उत्पाद लाने ले जाने में सुविधा मिल सके इस पर सरकार ₹20 करोड़ खर्च करेगी। इसके अलावा भूमि अधिग्रहण पर ₹20 करोड़ खर्च किए जाएंगे। बल्क ड्रग्स फार्मा पार्क प्रोजेक्ट पर सही तरीके से काम को लागू करने के लिए सरकार ने अलग से टेक्निकल प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग कमेटी के गठन को भी मंजूरी दे दी है। जल्द इसके लिए टेंडर कॉल किए जाएंगे। यह कमेटी पार्क में एसटीपी वेयरहाउस जैसी अन्य सुविधाओं की व्यवस्था को देखेगी। बल्क ड्रग्स फार्मा पार्क के लिए सड़क, बिजली, पानी मूलभूत सुविधा की व्यवस्था करने के लिए बजट को मंजूरी दे दी है। संबंधित सभी विभागों से जल्द प्रस्ताव देने को कहा है।
करीब 2000 करोड़ रुपए के बल्क ड्रग्स फार्मा के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने 260 करोड़ रुपए का बजट जारी किया है। केंद्र सरकार से 225 करोड़ रुपए की और राज्य सरकार ने 35 करोड़ की अपनी पहली किस्त जारी की है। केंद्र सरकार इस प्रोजेक्ट के लिए राज्य सरकार को 1000 करोड़ रुपए की ग्रांट देगा। केंद्र सरकार का यह महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इस पार्क के बन जाने से हिमाचल में करीब 8000 करोड़ रुपए के निवेश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा इस पार्क के बन जाने से हिमाचल में 30000 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। इस प्रोजेक्ट के बनने से दवाइयों के लिए रॉ मैटेरियल यहीं बनेगा और देश की चीन पर निर्भरता कम होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पासपोर्ट सेवा दिवस पर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने दी शुभकामनाएं : नागरिक सेवाओं को और सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया

पुनीत महाजन l चंडीगढ़ / नई दिल्ली, 24 जून। देशभर में आज 14वां पासपोर्ट सेवा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। यह दिवस 24 जून 1967 को लागू हुए पासपोर्ट अधिनियम की स्मृति में प्रतिवर्ष मनाया...
हिमाचल प्रदेश

क्लीन इंडिया अभियान का शुभारंभ, सतपाल सिंह सत्ती आज करेंगे

ऊना, 30 सितंबर – आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 1 अक्तूबर को क्लीन इंडिया अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा ने बताया कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महर्षि वाल्मीकि कामगार आवास योजना के तहत पात्र उम्मीदवार करें आवेदन : तीन लाख रूपए की आर्थिक सहायता से बनेगा वाल्मीकि समुदाय के सफाई कर्मियों स्थायी आशियाना -DC राहुल कुमार

बिलासपुर, 16 जनवरी: हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अंतर्गत संचालित महर्षि वाल्मीकि कामगार आवास योजना-2024 के माध्यम से वाल्मीकि समुदाय के सफाई कर्मियों और वंचित वर्गों को आवास सुविधा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नरवाणा में 120 कनाल में बनेगा खेल मैदान, धर्मशाला हलके में 12 प्ले ग्राउंड मैदान बनेंगे, 15 से 25 लाख रुपए तक किए जाएंगे खर्च : सुधीर शर्मा

धर्मशाला , 28 जुलाई । स्पोट्र्स और एजुकेशन हब बने धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के गांवों में भी अब खेल गतिविधियां तेज होने जा रही हैं। धर्मशाला से विधायक एवं पूर्व शहरी विकास मंत्री सुधीर...
Translate »
error: Content is protected !!