तकलेच तक सड़क हुई बहाल : डीसी एसपी ने किया निरीक्षण

by

एएम नाथ। शिमला (रामपुर) 19 अगस्त – तकलेच क्षेत्र के डमराली में बादल फटने से प्रभावित हुई सड़क को बहाल कर दिया गया है। रविवार को डीसी और एस पी सड़क बहाल होने के बाद तकलेच में निरीक्षण करने पहुंचे। यहां पर बागवानों के सेब के ट्रक फंसे हुए थे । सड़क बहाल होने के बाद ट्रकों की आवाजाही शुरू हो पाई।
उपायुक्त अनुपम कश्यप ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए है कि डमराली तक पहुंचने वाले मार्ग के बहाली के कार्य में तीव्रता लाई जाए । इसके अलावा स्थानीय पंचायत को एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए है।
बादल फटने की घटना के कारण क्षेत्र में सड़क प्रभावित होने के अलावा कई जगह कलबट टूटे हुए थे।
उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि तकलेच तक मार्ग बहाल हो चुका हुआ। यहां पर फंसे हुए ट्रकों को निकाल दिया गया है। डमराली तक सड़क खोलने का कार्य चला हुआ है। यहां पर मशीन के मदद से कटिंग करके मार्ग तैयार किया जा रहा है।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी, एस डी एम रामपुर निशांत, डीएसपी नरेश शर्मा, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, विद्युत विभाग सहित स्थानीय पंचायत के प्रतिनिधि मौजूद रहें।
*सर्च ऑपरेशन में शामिल टीमों का जताया आभार *
उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने समेज त्रासदी में लापता लोगों के चलाए गए सर्च ऑपरेशन को लेकर एन डी आर एफ,एस डी आर एफ, आर्मी और सी आई एस एफ की टीमों का विशेष आभार व्यक्त किया।
उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया कि इस बड़े सर्च ऑपरेशन में सभी टीमों का काम काबिले तारीफ रहा है। 85 किलोमीटर के क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन को चलाया गया । टीम के हर सदस्य ने सर्च ऑपरेशन में अहम भूमिका निभाई है। अभी तक कई शवों को बरामद किया जा चुका है।कई शव परिजनों को सौंप दिए है। कुछ शवों का डी एन ए मिलान जारी है।
उन्होंने एन डी आर एफ यूनिट के कोटला कैंप, सी आई एस एफ के झाकड़ी और आर्मी के अवेरीपट्टी कैंप में डीसी और एसपी ने पूरी टीम के साथ बैठक करते हुए आभार जताया है। उन्होंने सभी यूनिटों से भविष्य में आपदा के समय सतर्क रहने और सहयोग करने की अपील की।
इस दौरान संबंधित यूनिट के आला अधिकारी भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली शराब घोटाले में नया मोड़, कांग्रेस ने AAP विधायक का ऑडियो किया जारी

नई दिल्ली :  दिल्ली में विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस पार्टी ने कथित शराब घोटाले पर एक सनसनीखेज दावा किया है। कांग्रेस पार्टी ने एक ऑडियो जारी करते हुए आरोप लगाया है कि यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य सरकार अपना परिवार सुखी परिवार योजना करेगी आरंभ : पठानिया,मलेंद्र

हिमाचल में 1.80 लाख परिवार होंगे लाभान्वित धर्मशाला, इंदौरा, 23 अगस्त। उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया तथा विधायक मलेंद्र राजन ने कहा कि वर्तमान सरकार अपना परिवार सुखी परिवार’ योजना आरंभ करने जा...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ पुलिस ने NDPS मामले में 60 वर्षीय महिला गिरफ्तार : 14.5 ग्राम हेरोइन/स्मैक बरामद

पुनीत महाजन : चंडीगढ़ : चंडीगढ़ पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सेक्टर-39 पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। महिला एसएसपी यूटी चंडीगढ़ कंवरदीप कौर के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऑटोमेटिक इम्यूनोऐसे एनालाइजर मशीन का DC अपूर्व देवगन ने किया शुभारंभ : कैंसर, हेपेटाइटिस व थायराइड से संबंधित टेस्ट की मिलेगी सुविधा

रेड क्रॉस सोसायटी में कम दरों पर उपलब्ध करवाए जाते हैं विभिन्न प्रकार के टेस्ट एएम नाथ।  चंबा, 19 जनवरी उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रेड क्रॉस सोसायटी अपूर्व देवगन ने वीरवार को रेड क्रॉस...
Translate »
error: Content is protected !!