ततवानी क्षेत्र में फ्लड प्रोटेक्शन पर खर्च होंगे 5 करोड़ रुपये : केवल सिंह पठानिया

by
सलवाना स्कूल में 30 लाख रुपये से निर्मित तीन अतिरिक्त कमरों का किया लोकार्पण*
एएम नाथ।  शाहपुर, 3 जून।nशाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि ततवानी क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा एवं संरक्षण कार्यों पर लगभग 5 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। उन्होंने यह जानकारी आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय सलवाना में 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित तीन अतिरिक्त कमरों के लोकार्पण अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए दी।
इस अवसर पर कप्तान सिंह गुलेरिया एवं उनकी पत्नी रीना गुलेरिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विधायक ने बताया कि लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित की जा रही रैत-कोहला सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है तथा शीघ्र ही सड़क की टायरिंग का कार्य आरंभ किया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध होगी।
उन्होंने कहा कि विद्यालय परिसर में शीघ्र ही 2.50 लाख रुपये की लागत से रिटेनिंग वॉल का निर्माण करवाया जाएगा। इसके अतिरिक्त ततवानी के समीप एक इको पार्क विकसित करने की योजना भी प्रस्तावित है।
उन्होंने स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों की मांग पर सलवाना और खबल गांवों में रास्तों के निर्माण का आश्वासन भी दिया।
केवल सिंह पठानिया ने कहा कि ततवानी क्षेत्र में बाढ़ से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए व्यापक स्तर पर रिटेनिंग वॉल और फ्लड प्रोटेक्शन कार्य करवाए जाएंगे, जिन पर लगभग 5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
कार्यक्रम में उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा अजय समयाल ने विद्यालय में अतिरिक्त कमरों के निर्माण एवं लोकार्पण के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने इन कमरों के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले कप्तान सिंह गुलेरिया का भी धन्यवाद किया।
गौरतलब है कि विद्यालय के लिए निर्मित इन तीन कमरों का निर्माण कप्तान सिंह गुलेरिया द्वारा करवाया गया है। इस अवसर पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने कप्तान सिंह गुलेरिया एवं उनकी पत्नी रीना गुलेरिया को चंबा थाल भेंट कर सम्मानित किया।
अपने संबोधन में कप्तान सिंह गुलेरिया ने कहा कि उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा इसी विद्यालय से प्राप्त की है और अपने स्कूल के विकास में योगदान देना उनके लिए सौभाग्य एवं गर्व का विषय है।
ग्राम पंचायत प्रधान अजय कुमार ने मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत करते हुए पंचायत में पधारने पर उनका आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर गणेश ठाकुर, ओएसडी आयुष विभाग डॉ. सुनीत पठानिया, जीएम इंडस्ट्री ओम राज, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग अमित डोगरा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग नीरज जसवाल, अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग अमित शर्मा, बीडीओ रैत कमलजीत, प्रधानाचार्य बड़न्ज कुलवीर,पीटीएफ प्रधान दलजीत पठानिया, राकेश कुमार,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पटाकू, जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र ठाकुर, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, पेंशन सेल प्रधान प्रदीप बलौरिया, पंचम मन्हास, आशुतोष शर्मा, अजय चौधरी, रेंज ऑफिसर सुमित शर्मा, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय,विद्यालय स्टाफ तथा क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

विभागीय परीक्षाएं 18 जून से होगी आयोजित

एएम नाथ। शिमला : डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान (एमएसएचआईपीए) शिमला के विभागीय परीक्षा बोर्ड के सचिव दिनेश कुमार शर्मा ने आज यहां बताया कि भारतीय प्रशासनिक सेवा, हिमाचल प्रशासनिक सेवा,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश के युवाओं के पहले बैच को सरकार के प्रयासों से विदेश में प्राप्त हुए रोजगार के अवसर : मुख्यमंत्री सुक्खू

हिमाचल प्रदेश सरकार की युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर प्रदान करने की पहल के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। आज इस योजना के अंतर्गत पांच युवाओं का पहला बैच अपनी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी में मुख्यमंत्री का पुतला जलाने से रोकने पर ABVP कार्यकर्ताओं और पुलिस में टकराव, 10 चोटिल

मंडी। मुख्यमंत्री का पुतला जलाने से रोकने को लेकर गुरुवार को मंडी उपायुक्त कार्यालय के गेट के बाहर एबीवीपी कार्यकर्ताओं, छात्रों और पुलिस के बीच टकराव हो गया। इस दौरान हुई धक्कामुक्की में करीब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने की मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश: मुख्यमंत्री के दौरे के लिए करें सभी आवश्यक प्रबंध – हेमराज बैरवा

हमीरपुर 21 नवंबर। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने मंगलवार को जिला के अधिकारियों के साथ बैठक करके मुख्यमंत्री के हमीरपुर जिले के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि...
Translate »
error: Content is protected !!