लंबित बिजली के बिलों का शीघ्र करें भुगतान : सहायक अभियंता टी. आर. ठाकुर

by

एएम नाथ। चम्बा : विद्युत उप मंडल-1 चंबा के सहायक अभियंता टी. आर. ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड द्वारा गैर-व्यावसायिक एवं गैर-घरेलू श्रेणी के सभी सरकारी उपभोक्ताओं के बिजली मीटरों को चरणबद्ध तरीके से प्रीपेड में परिवर्तित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया के दौरान यह पाया गया है कि कई सरकारी उपभोक्ताओं पर विद्युत बिलों की बकाया राशि लंबित है। विद्युत अधिनियम तथा बोर्ड के प्रावधानों के अनुसार सभी उपभोक्ताओं के लिए समय पर बकाया राशि का भुगतान करना अनिवार्य है, ताकि विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से जारी रह सके।
श्री ठाकुर ने जानकारी दी कि जिन उपभोक्ताओं के मीटरों को प्रीपेड मोड में परिवर्तित किया जा चुका है और जिनकी बकाया राशि अभी तक जमा नहीं हुई है, उनके विद्युत कनेक्शन को दूरस्थ प्रणाली के माध्यम से अस्थायी रूप से विच्छेदित किया जा सकता है।
उन्होंने सभी संबंधित विभागों एवं उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वे अपने लंबित बिजली बिलों का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करें, ताकि मीटर परिवर्तन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। अधिक जानकारी के लिए संबंधित विद्युत कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर बकाया राशि का भुगतान नहीं किया जाता है, तो विद्युत आपूर्ति बाधित की जा सकती है। हालांकि, आवश्यक सेवाओं जैसे अस्पताल, पेयजल योजनाओं एवं अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों के मामलों में विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार आवश्यक सावधानियां बरती जाएंगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

फॉल आर्मी वर्म से बचाव हेतु कृषि विभाग ने जारी की एडवाईजरी

ऊना: कृषि उप निदेशक अतुल डोगरा ने एडवाईजरी जारी करते हुए बताया कि जिला ऊना में पिछले वर्ष की तरह इस बार भी फाल आर्मी वर्म नामक कीट ने मक्की की फसल पर आक्रमण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सहकारी क्षेत्र की समस्याओं को प्रदेश सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा- यादविंद्र गोमा

लोअर खैरा में 72वां अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह में बतौर मुख्य अतिथि मंत्री हुए शरीक जयसिंहपुर, 15 नवम्बर : सहकारी क्षेत्र की समस्याओं को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के समक्ष प्रमुखता...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

गवर्नर इलेवन ने 20 ओवर में बनाए 255 रन – प्रैस एकादश 75 रनों पर हुई ऑल आउट :गवर्नर एकादश ने प्रेस एकादश को 181 रनों से हराया

विवेक भाटिया ने 106 रन और आविद हुसैन ने 117 रन बनाए एएम नाथ। शिमला : शिमला के बीसीएस ग्राउंड में आयोजित सद्भावना कप के पहले मैच में गवर्नर एकादश और प्रेस एकादश के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज्वाली,नगरोटा सूरियां तथा कोटला में सीवरेज सिस्टम पर खर्च होंगे 80 करोड़ रुपए: कृषि मंत्री चंद्र कुमार

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में लगाए जाएंगे चार और ट्यूबवेल,15 ट्यूबवेलों को किया जाएगा पूर्ण स्वचलित। कृषि मंत्री ने लुधियाड़ में 75 लाख से बनने वाले नलकूप का किया शिलान्यास, 2 पंचायतों के लोगों को...
Translate »
error: Content is protected !!