तरनतारन उपचुनाव : शिअद प्रत्याशी बीबी रंधावा की बेटी और दामाद के खिलाफ आदर्श चुनाव संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज

by

तरनतारन। विधानसभा हलका तरनतारन-21 के उपचुनाव लिए शिरोमणि अकाली दल (शिअद) प्रत्याशी बीबी सुखविंदर कौर रंधावा की बेटी कंचनप्रीत कौर, उनके दामाद अमृतपाल सिंह के अलावा गांव गग्गोबुआ के सरपंच परमजीत सिंह पम्मा, पूरन सिंह झब्बाल, अजमेर सिंह काका छापा व सोनू दोदे के अलावा 20 अज्ञात के खिलाफ शुक्रवार की रात थाना सिटी तरनतारन में आदर्श चुनाव संहिता के उल्लंघन बाबत केस दर्ज कर लिया गया।

इस बाबत जिला परिषद के पूर्व सदस्य व सरपंच मुनीश कुमार मोनू चीमा ने जिला चुनाव अधिकारी को लिखित शिकायत दी थी। जिसके आधार पर उक्त कार्रवाई की गई है।

दर्ज की गई एफआइआर नंबर 240 मुताबिक इंटरनेट मीडिया पर पोस्टें डालकर आम आदमी पार्टी (आप) के प्रत्याशी हरमीत सिंह संधू व उनके समर्थकों को धमकाने के आरोपों के तहत बीएनएस की धारा 351 (2), 353 (1), 353 (2), 174, 61 (2) व आइटी एक्ट की धारा 67 के तहत उक्त आरोपितों को नामजद किया गया है। एफआइआर में करीब 20 को शामिल करके उनकी पहचान के लिए कार्रवाई जारी है।

जिला परिषद के पूर्व सदस्य मुनीश कुमार मोनू चीमा ने 23 अक्तूबर को उक्त शिकायत दी थी। जिसकी जांच के दौरान इंटरनेट मीडिया पर चल रही कई वीडियो कब्जे में ली गईं। इनमें कुछ ऐसे क्लिप भी शामिल हैं, जो एआइ तकनीक से तैयार किए गए थे। थाना सिटी के प्रभारी गुरचरन सिंह का कहना है कि गैर-जमानती धाराओं के तहत एफआइआर दर्ज की गई है। हालांकि अभी तक किसी आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया जा सका।

उपचुनाव से पहले संधू ने मानी हार :  शिअद प्रत्याशी सुखविंदर कौर रंधावा का कहना है कि तरनतारन उपचुनाव में आप प्रत्याशी हरमीत सिंह संधू को अपनी हार साफ दिखाई दे रही है। भगवंत मान की सरकार उपचुनाव में हारी हुई लड़ाई लड़ रही है। इस लड़ाई के आगे पार्टी का कोई नुमायंदा नहीं, बल्कि पंजाब पुलिस है। पहला मौका है कि उपचुनाव में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के साथ पंजाब पुलिस के हाथों में आम आदमी पार्टी के झंडे देकर चुनाव लड़ा जा रहा हो।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अश्व प्रदर्शनी के दूसरे दिन तक कुल 187 घोड़ों का पंजीकरण : किसान गोष्टी का आयोजन, 100 पशुपालकों ने लिए भाग

एएम नाथ । शिमला :  उपमंडल दण्डाधिकारी रामपुर हर्ष अमरेंदर सिंह ने बताया कि लवी मेला रामपुर के तहत 01 से 03 नवंबर 2025 तक आयोजित किए जा रहे अश्व प्रदर्शनी में अश्वों का...
article-image
पंजाब

वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा की प्रो. नज़म रियाड से विशेष बातचीत — भविष्य की शिक्षा को लेकर ‘Future Ready School’ की घोषणा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा ;होशियारपुर स्थित प्रतिष्ठित विद्यालय विद्या मंदिर स्कूल की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित समारोह में वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा ने जाने-माने शिक्षाविद् प्रो. नज़म रियार से विशेष बातचीत की। इस अवसर...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की कांग्रेस सरकार संकट में : विधायक बबलू की वोट लेकर फंसा पेंच- जिन विधायकों पर शक उन्हें दी सीआरपीएफ की सिक्योरिटी , कांग्रेस के 6 और 3 निर्दलीय विधायक पहुंचे पंचकूला

एएम नाथ।  शिमला : हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की एक सीट के लिए मंगलवार को हुई वोटिंग में कांग्रेसी विधायकों के जमकर क्रॉस वोटिंग के बाद विधायक बबलू की वोट लेकर फंसा पेंच फंसा...
article-image
पंजाब

होशियारपुर के सक्षम वशिष्ट ने सी.ए.जी. की राष्ट्रीय परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर रचा इतिहास

20 वर्षीय छात्र ने देशभर में किया पंजाब का नाम रोशन, अध्यापक मोहित मोहन के मार्गदर्शन का महत्वपूर्ण योगदान होशियारपुर। होशियारपुर के 20 वर्ष के सक्षम वशिष्ट ने सर्टिफिकेट कोर्स फ़ॉर अकाउंटेंट्स ऑफ पंचायत एंड...
Translate »
error: Content is protected !!