भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना के जीवन और विचारों पर आधारित पुस्तक “प्रेरणादायक साक्षात्कार-एक सफ़र” पुस्तक का राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने किया अनावरण

by

चंडीगढ़ : पंजाब राज भवन में आज एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना के जीवन और विचारों पर आधारित पुस्तक “प्रेरणादायक साक्षात्कार – एक सफ़र” का अनावरण किया।

इस पुस्तक का लेखन डॉ. ज्योति द्वारा किया गया है। प्रमुख अतिथियों में जस्टिस हरि पाल वर्मा, लोकायुक्त हरियाणा; जस्टिस (सेवानिवृत्त) एस. एन. अग्रवाल; प्रो. कुलदीप अग्निहोत्री, पूर्व कुलपति, केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश तथा विनीत जोशी राज्य मीडिया प्रमुख, भाजपा पंजाब शामिल थे।

 

इस अवसर पर राज्यपाल कटारिया ने कहा कि यह उनके लिए गर्व और प्रसन्नता का विषय है कि उन्हें एक ऐसे प्रेरणादायक व्यक्तित्व पर लिखी कृति के विमोचन का अवसर मिला, जिनका जीवन जनसेवा, ईमानदारी और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि डॉ. अविनाश राय खन्ना का जीवन समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणा का स्रोत है – चाहे वह राजनीति हो, शिक्षा हो या मानवता की सेवा का क्षेत्र।

राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि होशियारपुर में जन्मे डॉ. खन्ना ने बचपन से ही सेवा, श्रम और विनम्रता के संस्कारों को आत्मसात किया। उन्होंने जनसेवा को अपने जीवन का उद्देश्य बनाया और राजनीति को समाज परिवर्तन का माध्यम बनाया। गढ़शंकर के विधायक, होशियारपुर से सांसद, राज्यसभा सदस्य और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में उन्होंने सदैव समाज कल्याण और मानवता के उत्थान को प्राथमिकता दी।

कटारिया ने कहा कि डॉ. खन्ना जी का जीवन गागर में सागर के समान है – जिसमें सादगी, सत्य, आत्मनिर्भरता और करुणा के मूल्य झलकते हैं। वे केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि एक संवेदनशील समाजसेवी और मानवता के सच्चे साधक हैं।

राज्यपाल ने पुस्तक की लेखिका डॉ. ज्योति को इस प्रेरणादायक कृति के लिए बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने डॉ. खन्ना के जीवन के विविध पहलुओं को गहराई और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत किया है। यह पुस्तक युवाओं, विद्यार्थियों और समाजसेवियों के लिए एक मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत सिद्ध होगी।

इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए डॉ. अविनाश राय खन्ना ने कहा कि, “जनसेवा मेरे जीवन का मूल उद्देश्य रहा है। मुझे सदैव यह विश्वास रहा है कि समाज के हर व्यक्ति में कुछ न कुछ अच्छा अवश्य है – बस आवश्यकता है उसे पहचानने और दिशा देने की। यह पुस्तक मेरे जीवन के अनुभवों का सार है, जो मैं समाज और युवाओं के साथ बाँटना चाहता हूं।” उन्होंने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और लेखिका डॉ. ज्योति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पुस्तक उनके लिए एक आत्ममंथन और प्रेरणा दोनों का अवसर है।

पुस्तक की लेखिका डॉ. ज्योति ने कहा कि, “यह पुस्तक केवल डॉ. खन्ना जी के जीवनवृत्त का वर्णन नहीं, बल्कि उन मूल्यों की व्याख्या है जो उन्हें एक सच्चा समाजसेवी और अनुकरणीय व्यक्तित्व बनाते हैं। उनके जीवन के अनेक प्रसंग पाठकों को यह सिखाते हैं कि दृढ़ संकल्प, ईमानदारी और करुणा से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।”

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

62 की उम्र में कम एज के लड़को को डेट करती है महिला : हैरान करने वाला बताया कारण

नई दिल्ली  : कहते हैं प्यार की कोई उम्र नहीं होती। प्यार जाति, धर्म, समुदाय, अमीर-गरीब का भेद न देखता है और न ही समझता है। लेकिन आज का प्यार अब उम्र और लिंग का...
article-image
पंजाब

दिल्ली बार्डरों पर चल रहे किसानी आंदोलन के 11 महीने पूरे होने पर मोदी सरकार का किसानों ने पुतला फूंका

गढ़शंकर: कृषि कानून रद्द करने की मांग को लेकर सयुंक्त किसान र्मोचे के आहवान जीओ सैंटर गढ़शंकर के समक्ष चल रहे धरने के 325 वें दिन किसान नेता तलविंदर सिंह हीर की अध्यक्षता में...
article-image
पंजाब

सरकार की अनदेखी के विरोध में खेती व बागबानी टैक्नोक्रेटस द्वारा दो दिवसीय कलम छोड़ हडक़ताल

गढ़शंकर  : खेतीबाड़ी व बागबानी अधिकारियों की संयुक्त जत्थेबंदी एग्रीकल्चर टैक्नोक्रेटस एक्शन कमेटी (ऐगटैक) द्वारा विभागी हकी, जायज व किसान हितैषी मांगों संबंधी समय समय पर अवगत करवाने के बावजूद भी सरकार द्वारा इन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विकास बग्गा उर्फ़ विकास प्रभाकर की हत्या की जांच करेगी NIA : केंद्रीय गृह मंत्रालय हत्याकांड से जुड़ी पूरी जांच रिपोर्ट की तलब

वरिंदर प्रताप सिंह । नई दिल्ली: नंगल में विश्व हिंदू परिषद नेता विकास बग्गा उर्फ़ विकास प्रभाकर की हत्या की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA ) करेगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस हत्याकांड से...
Translate »
error: Content is protected !!