दिल्ली बार्डरों पर चल रहे किसानी आंदोलन के 11 महीने पूरे होने पर मोदी सरकार का किसानों ने पुतला फूंका

by

गढ़शंकर: कृषि कानून रद्द करने की मांग को लेकर सयुंक्त किसान र्मोचे के आहवान जीओ सैंटर गढ़शंकर के समक्ष चल रहे धरने के 325 वें दिन किसान नेता तलविंदर सिंह हीर की अध्यक्षता में धरना लगाया। दिल्ली बार्डरों पर चल रहे किसानी आंदोलन के 11 पूरे होने पर मोदी सरकार का पुतला फूंका और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेवाजी की। इस समय कामरेड दर्शन सिंह मट्टू व गुरनेक ङ्क्षसंह भज्जल ने संबोधित करते हुए कहा कि किसान अंदोलन को दिल्ली की सीमाओं पर चलते हुए 11 महीने हो गए। लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार ने अंदोलन को दबाने के लिए हर तरह की साजिश रची। किसानों ने भाजपा की साजिशों को नाकाम कर आंदोलन को अंतरराष्ट्रीय स्त्तर पर पुहंचा कर बता दिया कि मोदी सरकार सरमाएदारों के पक्ष की नीतियां बनाकर किसानों मजूदरों व अन्य वर्गो को लूटने में लगी है। उन्होंने कहा कि जव तक कृषि कानून रद्द नहीं होते तव तक किसान आंदोलन जारी रहेगा। इस चौधरी अच्छर सिंह, होशियार सिंह गोल्डी, जुझाार सिंह मट्टू, राम लाल, कुलवंत सिंह, कुलवंत सिंह, जगदीश राम, महिंद्र बढ़ोयाण, बुद्ध सिंह, वेद प्रकाश कपूर, मास्टर हंस राज, बलवंत राय, कुलवीर सिंह व कुलदीप सिंह भज्जल मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की बेटी ने हिमाचल में किया टॉप, पिता चलाते हैं छोटी से दुकान

12वीं में प्रदेश भर में कुल 41 स्टूडेंट्स ने किया टॉप, टॉपर्स में 30 छात्राएं और 11 छात्र शामिल एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड ने आज यानि सोमवार को 12वीं कक्षा...
article-image
पंजाब

नशे के खात्मे के लिए साझे प्रयास समय की मुख्य मांग : सहायक कमिश्नर

युद्ध नशे के विरुद्ध के तहत सरहाला कलां में की जागरूकता बैठक कहा, खेलों को अधिक से अधिक प्रोत्साहित किया जाए, गांव भूंगरनी में 29 अक्टूबर को लगेगा रोजगार होशियारपुर (दलजीत अजनोहा), 23 अक्टूबर...
article-image
पंजाब

डीलर या आरटीए/एसडीएम की आई.डी. से ट्रैक्टर की रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे किसान , जिले में ट्रैम-3 ट्रैक्टरों की 30 जून तक हो सकेगी रजिस्ट्रेशन: सचिव आरटीए आर.एस गिल

होशियारपुर, 16 जून:सचिव रिजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी होशियारपुर आर.एस गिल ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्य के किसानों को बड़ी राहत देते हुए ट्रैम-3 स्टैंडर्ड के ट्रैक्टरों की...
article-image
पंजाब

पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर उसके पास से चोरी के दोनों मोटरसाईकल किए बरामद : टूटियों की चोरी के आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि एक अन्य व्यक्ति के साथ दो मोटरसाईकल भी किए चोरी

गढ़शंकर। गढ़शंकर पुलिस ने दो व्यक्तियों को चोरी की टूटीयों व दो चोरी की वाईकों के साथ ग्रिफतार कर मामला दर्ज कर लिया गया। एसएचओ हरप्रेम सिंह ने बताया कि एएसआई अवतार सिंह ने...
Translate »
error: Content is protected !!