शंभू बॉर्डर को खोलने के लिए Supreme Court का आया ये नया आदेश

by

पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि शंभू बॉर्डर अभी नहीं खुलेगा। इस मामले को लेकर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई हैं, जिसमें सुप्रीम कोर्ट द्वारा हाई पावर कमेटी का गठन किया गया है।  सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम कमेटी तो बना रहे हैं, लेकिन कोई मुद्दा तय नहीं कर रहे। यह अधिकार समिति को दिया जा रहा है। इस कमेटी में पंजाब और हरियाणा के अधिकारी भी शामिल हैं। इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने भी चेतावनी दी कि इस मामले का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए। मुद्दे बेहद संवेदनशील हैं, इसलिए संतुलित रुख अपनाना चाहिए।

न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां की पीठ ने समिति को निर्देश दिया कि एक सप्ताह के अंदर वह अपनी पहली बैठक बुलाए। किसानों के मुद्दों का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए और समिति को उन पर चरणबद्ध तरीके से विचार करना चाहिए। किसानों को उनका शांतिपूर्ण आंदोलन वैकल्पिक स्थानों पर ले जाने की आजादी होनी चाहिए।

बता दें कि पिछली दो सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने शंभू बॉर्डर को आंशिक यानी एक लेन खोलने को कहा था। इस मामले में पंजाब और हरियाणा के अधिकारियों के साथ किसानों की बैठकें भी हुईं, लेकिन बेनतीजा रहीं। हरियाणा पुलिस ने कहा कि किसान दिल्ली जाएं, लेकिन ट्रैक्टर लेकर न जाएं। किसान ट्रैक्टर ले जाने पर अड़े रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय स्तर पर छाए श्री ओरोविंदो पब्लिक स्कूल के छात्र : श्रीजा प्रथम एवं शाश्वत तृतीय स्थान पर रहे

बद्दी, 29 मई (तारा) : गांधी नगर स्थित आईआईटी इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी गांधीनगर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर पर विद्यार्थी विज्ञान मंथन 2026 में श्री ओरोविंदो पब्लिक स्कूल बद्दी के दो प्रतिभाशाली छात्र दसवीं कक्षा...
article-image
पंजाब

जीरा में सीएम भगवंत मान को काले झंडे दिखाएगी कांग्रेस, राजा वड़िंग ने सरकार पर साधा निशाना

फिरोजपुर/जीरा। फिरोजपुर जिले के विधानसभा हलका जीरा में रविवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान के दौरे से पहले राजनीतिक माहौल गरमा गया है। कांग्रेस ने कथित तौर पर गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह सेखों को आम आदमी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजगढ़ बैशाखी मेले का भव्य समापन, विधानसभा अध्यक्ष रहे मुख्य अतिथि… संस्कृति और परंपराओं का संगम बना जिला स्तरीय मेला : कुलदीप सिंह पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष ने दिया मेले को राज्यस्तरीय दर्जा दिलाने के प्रयास का आश्वासन एएम नाथ। नाहन :  राजगढ़ में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय बैशाखी मेले का समापन भव्य सांस्कृतिक संध्या के साथ हुआ।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रोजगार मेले में 3184 युवाओं को मिलेगा जॉब का अवसर: बाली

42 नामी गिरामी कंपनियों ने भेजी वेकेंसी रिपोर्ट :  बाल मेले के समापन पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु करेंगे शिरकत धर्मशाला, 22 जुलाई। नगरोटा में बाल मेले के उपलक्ष्य पर 25 जुलाई को राज्य...
Translate »
error: Content is protected !!