राम मंदिर के गर्भगृह में हुई रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चढ़ाए फूल

by

 अयोध्या में नवनिर्मित भव्य राम मंदिर के उद्घाटन और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुभ मूहुर्त में संपन्न हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में आज शुभ मूहुर्त के हिसाब से मंदिर के गर्भगृह में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई। पंडित लक्ष्मीकांत मथुरानाथ दीक्षित और गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ ने प्राण प्रतिष्ठा की वैदिक प्रक्रिया संपन्न कराई और रामलला बरसों बाद अपने मूल स्थान पर स्थापित हुए।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर देशभर के गणमान्य अतिथि भी मंदिर परिसर में मौजूद रहे। प्राण प्रतिष्ठा के दौरान मंदिर के गर्भगृह में सिर्फ पांच लोग ही मौजूद थे, इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत शामिल थे। पीएम मोदी ने प्राण प्रतिष्ठा से पहले ग्यारह दिन का यम तप किया था। पीएम मोदी हाथों में पूजा की सामग्री लेकर मंदिर के गर्भगृह तक पहुंचे थे।

रामलला की गर्भगृह में हुई स्थापना
राम मंदिर के गर्भगृह में भगवान रामलला के श्यामल रंग की 51 इंच की प्रतिमा को विराजित किया गया है। जो भगवान राम के पांच वर्षीय बाल स्वरूप की है. इसका वजन 200 किलोग्राम है। पीएम मोदी ने पूरे विधि विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा के सभी अनुष्ठान किए। जिसके बाद रामलला गर्भगृह में स्थापित हो गए हैं. 23 जनवरी से श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए आज सकेंगे। मंगलवार से अयोध्या में बड़ी संख्या में रामभक्त अयोध्या पहुंचेंगे।

राम मंदिर की इतिहास :   रामायण के अनुसार, भगवान श्रीराम का जन्म अयोध्या में ही हुआ था। बताया जाता है भगवान श्रीराम के पुत्र कुश ने अयोध्या में उनका मंदिर बनवाया था. 5वीं शताब्दी में उज्जैन के राजा विक्रमादित्य इस मंदिर का जीर्णोद्धार किया था, लेकिन 1528 में मुगल बादशाह बाबर के कहने पर मंदिर तुड़वाकर मस्जिद का निर्माण करवाया गया था। बाद में इसे ही बाबरी मस्जिद के नाम से जाना जाने लगा। 1813 में पहली बार हिंदू संगठनों ने राम जन्मभूमि पर दावा किया था। अंग्रेजी शासन के दौरान 1853 में पहली बार यहां सांप्रदायिक हिंसा हुई। 1859 में अंग्रेजों ने विवादित वाली जगह के आसपास बाड़ लगवा दी थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्राचीन चिकित्सा पद्धतियां हमारी सेहत का आधार : नीरज नैय्यर

चम्बा आयुष अस्पताल में विधायक नीरज नैय्यर ने किया 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ 160 मरीजों ने स्वास्थ्य जांच का उठाया लाभ विधायक नीरज नैय्यर की अपील, संतुलित जीवनशैली, योग और आयुर्वेद...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘दुपट्टा बना जिंदगी की डोर’: फ्लैश फ्लड में फंसे बाइकर को परिवार ने बचाया, बहादुरी का VIDEO वायरल

भारी बारिश के बाद सड़क पर आया तेज पानी का सैलाब; नवविवाहिता समेत दो महिलाओं ने दुपट्टे से बाइकर को खींचकर सुरक्षित निकाला चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भारी बारिश के बीच...
article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी ने मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर की चुनाव प्रक्रिया में सुधार का स्वागत किया

अगर फैसला पहले आ जाता, तो आज नतीजे कुछ और होते : मनीष तिवारी चंडीगढ़, 25 जून: चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में प्रवासी पंजाबी कहानीकार जरनैल सिंह से रूबरू समागम करवाया

गढ़शंकर,19 अप्रैल: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन अधीन चल रहे बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में कॉलेज के पंजाबी विभाग द्वारा प्रिंसिपल डॉ अमनदीप हीरा के नेतृत्व में प्रवासी पंजाबी कहानीकार जरनैल...
Translate »
error: Content is protected !!