नीट पेपर लीक होने के बाद शिक्षा मंत्री ने किया बड़ा ऐलान : अगले साल से ऑनलाइन होगा नीट एग्जाम

by

एएम नाथ। नई दिल्ली :  NEET-UG परीक्षा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि अगले साल से नीट एग्जाम ऑनलाइन होगा। इस बात का ऐलान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक अगले सत्र से NEET-UG परीक्षा ऑनलाइन होगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को इसका ऐलान किया। इसके साथ ही उन्होंने माना कि 3 मई को हुई NEET-UG-2026 की परीक्षा के पेपर लीक हुए थे।
———————-
21 जून को पुन: परीक्षा आयोजित
इसके साथ ही NEET-UG की पुन: परीक्षा अब 21 जून को आयोजित की जाएगी। पेपर लीक के आरोपों और छात्रों के विरोध के बाद सरकार ने यह अहम कदम उठाया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार छात्रों की कड़ी मेहनत और उनके प्रयासों के प्रति हमेशा संवेदनशील रही है।
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, ‘एग्जाम कैंसिल करने का कदम NTA ने ही उठाया है। 7 मई को पता चला कि गड़बड़ हुई है। एनटीए ने सरकार को बताया। फिर 12 मई को रीएग्जाम का फैसला लिया गया। हर चीज के लिए NTA ही जिम्मेदार होगा।’

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

छात्राओं को दी मासिक धर्म के प्रति जानकारी : DC ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत एक बूटा बेटी के नाम किया रोपित

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करियां में मिशन शक्ति के तहत 100 दिन विशेष जागरूकता शिविर आयोजित एएम नाथ। चम्बा उपायुक्त महोदय चम्बा मुकेश रेपसवाल के मार्गदर्शन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करियां में बुधवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एसडीए योजना की बैठक आयोजित

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय एसडीए योजना की बैठक आयोजित हुई। बैठक में उपायुक्त ने अधिकारियों को जिले में चल रहे कौशल कार्यक्रमों की गुणवत्ता एवं...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी के दरबार में सवा किलो का चांदी का छत्र चढ़ाया परवाणु के श्रद्धालु नरेंद्र मित्तल ने

ऊना : ऊना जिला के विश्वविख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में रोजाना हजारों श्रद्धालु हाजिरी भरते हैं और सोना, चांदी और कैश माता के दरबार में अर्पित करते है। इसी के चलते सोलन...
article-image
पंजाब , समाचार

मुख्यमंत्री चन्नी श्री गुरू रविदास जी के तपोस्थल खुरालगढ़ साहिब व चरण छो गंगा में हुए नतमस्तक

मीनार-ए-बेगमपुरा के छे वर्ष से लटके हुए निर्माण कार्य का निरीक्षण करने नहीं गए गढ़शंकर। मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी आज शाम श्री गुरू रविदास जी के तपोस्थल खुरालगढ़ साहिब व चरण छो गंगा में...
Translate »
error: Content is protected !!