तर्कशील सोसायटी पंजाब इकाई गढ़शंकर का चुनाव सर्वसंमति से हुआ ,:मास्टर राजकुमार को दूसरी बार जत्थेबंदक मुखी चुना

by
5-6 अप्रैल को बरनाला में होगा डैलीगेट इजलास-
गढ़शंकर,  27  मार्च l तर्कशील सोसायटी पंजाब रजिस्टर्ड इकाई गढ़शंकर का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। इस मौके तर्कशील सोसाइटी पंजाब के सभ्याचारक विभाग मुखी जोगिंदर कुल्लेवाल के अलावा जोन कमेटी के मीडिया मुखी मास्टर जगदीश रायपुर डब्बा विशेष निगराश के रूप में उपस्थित थे। पहले मास्टर जगदीश ने संस्था के ऐलाननामे प्रण पत्र की विस्तार में व्याख्या की और इकाई गढ़शंकर को बढ़िया कारगुजारी के लिए दूसरी बार प्रांतीय कमेटी द्वारा सम्मानित किए जाने पर बधाई दी। इस मौके मास्टर राजकुमार ने गत दो वर्षो की कारगुजारी रिपोर्ट पेश की। आगामी 2 वर्षों के लिए चुनी गई नयी कमेटी में मास्टर राजकुमार को दूसरी बार जत्थेबंदक मुखी चुना गया जबकि सुखविंदर गोगा को वित्त मुखी, गुरनाम हाजीपुर को सभ्याचारक  विभाग मुखी, प्रिंसिपल कमलजीत कौर कुल्लेवाल को मानसिक सेहत मशवरा विभाग मुखी तथा मास्टर नरेश भंमियां को मीडिया विभाग मुखी चुना गया। इनके अलावा गुरबख्श सिंह को सभ्याचारक विभाग सहायक, सलोनी को मानसिक सेहत मशवरा विभाग की सहायक, करणदीप को वित्त सहायक, हरदीप कुमार को जत्थेबंदक सहायक तथा सतनाम सिंह खानपुरी को मीडिया विभाग के सहायक चुना गया। इस मौके जोगिंदर कुल्लेवाल को प्रांतीय तथा जोन कमेटी के लिए डेलीगेट चुना गया। इस मौके गुरदेव सिंह जेई, डॉ रामलाल सरपंच हाजीपुर, हेड मास्टर संदीप बडेसरों आदि साथी उपस्थित थे। मा. जगदीश तथा जोगिंदर कुल्लेवाल ने संबोधित करते समूह पदाधिकारी तथा हाजिर सदस्यों को संस्था के प्रचार प्रसार के लिए काम करने के लिए प्रेरित किया। तर्कशील मैगजीन तथा अन्य सृजनात्मक वैज्ञानिक साहित्य लोगों तक लेकर जाने, सेमिनार करवाने, तर्कशील नाटक मेलेे करवाने के लिए प्रेरित किया। कुल्लेवाल ने बताया कि समिति का प्रांतीय डेलीगेट इलाज 5-6 अप्रैल को बरनाला में होगा जिसमें पूरे पंजाब से जोनों की सभी इकाइयों के चुने हुए डैलीगेट शामिल होंगे।
फोटो कैप्शन:
तर्कशील सोसाइटी पंजाब इकाई गढ़शंकर के चुनाव दौरान चुनी गई कमेटी के पदाधिकारी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भारी फोर्स ने पूरे गांव को घेरा – खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के पिता को पुलिस ने किया नजरबंद

अमृतसर । वारिस पंजाब दे के मुखी व खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह  के पिता तरसेम सिंह को उनके आवास पर मंगलवार की सुबह नजरबंद कर दिया गया। देखते ही देखते भारी पुलिस फोर्स उनके...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

21 करोड़ रुपये की सैलरी पाएंगी पाम कौर : भारत में किया जा रहा खूब सर्च

गूगल में सुंदर पिचाई, माइक्रोसॉफ्ट में सत्या नडेला, एडोबी में शांतनु नारायण, आईबीएम में अरविंद कृष्णा तो कुछ चुनिंदा नाम हैं, जो दुनिया की सबसे टॉप कंपनियों में टॉप की पोस्ट पर विजारमान हैं....
article-image
पंजाब

26 अप्रैल को मुफ्त मेडिकल कैंप का  राजिंद्रा हॉस्पिटल निकट बारापुर अड्डा में किया जायेगा आयोजन

गढ़शंकर : राजिंद्रा हॉस्पिटल निकट बारापुर अड्डा में 26 अप्रैल को मुफ्त मेडिकल कैंप का आयोजन किया जा रहा है. यह जानकारी राजिंद्रा हॉस्पिटल  एमडी डॉ. राजिंदर कुमार ने बताया 26 अप्रैल दिन शुक्रवार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चुनाव में उतनी ही गारंटी का वादा करें, जितना आप दे सकते : कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की इस सलाह के बाद प्रधानमंत्री मोदी का जबरदस्त पलटवार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर सियासी वार पलटवार हो रहा है। पीएम मोदी ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी विकास करने की बजाय पार्टी की अंदरूनी राजनीति...
Translate »
error: Content is protected !!