नशा तस्कर के गांव नैनोवाल वैद की पंचायत ज़मीन पर बने अवैध मकान को गिराया : नशा तस्कर गुरमीत कौर पर एनडीपीएस एक्ट के 8 मामले दर्ज हैं, जिनमें से तीन मामलों में हो चुकी है सजा

by

 नशा तस्करों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी

होशियारपुर, 27 मार्च: पंजाब सरकार की ओर से शुरू किए गए ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत, जिला प्रशासन ने आज गांव नैनोवाल वैद में कार्रवाई करते हुए नशा तस्कर गुरमीत कौर के पंचायत ज़मीन पर अवैध कब्जे वाले मकान को पंचायत की मौजूदगी में गिरा दिया। 

गांव की पंचायत ने सरकार के इस फैसले की सराहना करते हुए कहा कि पंजाब सरकार द्वारा नशों के खिलाफ की गईं कार्रवाइयों से नशों की प्रवृत्ति को रोका जा सकेगा। 

एसएसपी संदीप कुमार मलिक ने बताया कि नशा तस्कर गुरमीत कौर, पत्नी बलविंदर सिंह, जिस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत 8 मामले दर्ज है और तीन मामलों में सजा हो चुकी है, कि ओर से पंचायत की ज़मीन पर कब्जा कर मकान बनाया था। पंचायत ने कई बार स्थान खाली करने के लिए कहा, लेकिन उसने मकान खाली नहीं किया।
इसके बाद पंचायत ने बीडीपीओ कार्यालय तक अपनी शिकायत पहुंचाई, जिस पर जिला विकास और पंचायत कार्यालय की ओर से बनती कार्रवाई कर उस निर्माण को गिराने का समय निश्चित किया गया। 

एसएसपी ने कहा कि शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उचित संख्या में पुलिस बल तैनात कर, नशा तस्कर गुरमीत कौर के कब्जे वाले मकान को गिरा दिया गया। 

एसएसपी संदीप कुमार मलिक ने नशा तस्करों को सख्त चेतावनी दी कि इन गलत कार्यों में शामिल व्यक्तियों को किसी भी हालत में नहीं बख्शा जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस द्वारा नशों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। अब तक नशा तस्करों की 25 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।
‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत 1 मार्च से जिले में नशों की रोकथाम के लिए जांच बढ़ा दी गई है और अब तक 128 मामले दर्ज कर 191 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई के दौरान 4 किलो नशीला पाउडर, 8110 नशीली गोलियां, 707 ग्राम हेरोइन, 2.306 किलो अफीम और 23,400 रुपए ड्रग मनी के रूप में जब्त किए गए।
उन्होंने कहा कि भविष्य में भी यह कार्रवाई जारी रहेगी ताकि नशों की आपूर्ति श्रृंखला को तोड़ा जा सके और इसके नेटवर्क को समाप्त किया जा सके। 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी अपराजिता जोशी द्वारा सेंट्रल जेल का दौरा

होशियारपुर, 18 नवंबर: जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी, होशियारपुर दिलबाग सिंह जोहल के दिशानिर्देशों के तहत सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी अपराजिता जोशी ने आज सेंट्रल जेल होशियारपुर का दौरा किया।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कोर्ट ने कहा कि प्रदर्शन के लिए जगह सुनिश्चित हो : मौलिक अधिकारों में संतुलन होना चाहिए, बल प्रयोग आखिरी विकल्प हो

चंडीगढ़  : किसान आंदोलन को लेकर मंगलवार को पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाई कोर्ट ने आदेश दिया है कि मौलिक अधिकारों में संतुलन होना...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कूल डघाम में बच्चों को गर्म कपड़े व स्टेशनरी की वितरित

गढ़शंकर, 25 जनवरी : सरकारी हाई स्कूल तथा सरकारी प्राइमरी स्कूल डघाम में बच्चों को बाबा चरणजीत सिंह द्वारा गर्म कपड़े तथा स्टेशनरी वितरित की गई। स्कूल पहुंचने पर मुख्य अध्यापिका श्रीमती नवदीप सहगिल...
article-image
पंजाब

आदमपुर हवाई अड्डे का नाम गुरु रविदास के नाम पर रखने का सुनील जाखड़ ने प्रधानमंत्री को पत्र लिख किया अनुरोध

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी  की पंजाब इकाई के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर जालंधर के आदमपुर हवाई अड्डे का नाम गुरु रविदास के नाम पर रखने का...
Translate »
error: Content is protected !!