तहसीलदार जोगिंदर नगर की अध्यक्षता में पटवारी-कानूनगो की बैठक आयोजित – राजस्व संबंधी सभी कार्यों का करें समयबद्ध निपटारा : डॉ. मुकुल शर्मा

by
एएम नाथ।  जोगिंदर नगर, 10 सितंबर:
तहसीलदार जोगिंदर नगर डॉ. मुकुल शर्मा ने कहा कि ग्रामीण राजस्व अधिकारी (पटवारी) तथा कानूनगो सभी राजस्व संबंधी कार्यों का समयबद्ध निपटारा करना सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने कहा कि पटवारी किसी भी राजस्व संबंधी कार्य को अधिक समय तक लंबित न रखें ताकि आम लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। डॉ. मुकुल शर्मा ने आज तहसील कार्यालय परिसर जोगिंदर नगर में तहसील जोगिन्दर नगर के पटवारी व कानूनगो के साथ आयोजित बैठक के दौरान यह निर्देश जारी किये।
उन्होंने कहा कि बरसात का मौसम अब लगभग समाप्ति की ओर है। ऐसे में सभी फील्ड राजस्व कर्मी निशानदेही व तकसीम जैसे लंबित मामलों का चरणबद्ध तरीके से निपटारा करना शुरू करें। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी मामला एक वर्ष से अधिक समय से लंबित पड़ा है तो ऐसे मामलों को प्राथमिकता प्रदान करते हुए एक निर्धारित समयावधि में निपटारा करना सुनिश्चित बनाएं। साथ ही इंतकाल, जमाबंदी इत्यादि के मामलों को भी सही ढंग से निपटारा करने के साथ-साथ ऐसे सभी मामलों को कंप्यूटरीकृत करने पर भी जोर दिया।
डॉ. मुकुल शर्मा ने कहा कि राजस्व विभाग सीधा लोगों से जुड़ा हुआ है, ऐसे में दिन प्रतिदिन के सभी राजस्व संबधित कार्यों का समयबद्ध निपटारा करना सुनिश्चित करें ताकि आमजनों को असुविधा का सामना न करना पड़े।
इस मौके पर नायब तहसीलदार जोगिन्दर नगर प्रिंस धीमान सहित तहसील जोगिन्दर नगर के कानूनगो व पटवारी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने पांगी क्षेत्र के लिए करोड़ो रुपये की 14 विकासात्मक परियोजनाएं की समर्पित की

एएम नाथ। चम्बा : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला चम्बा के पांगी प्रवास के दौरान क्षेत्रवासियों के लिए करोड़ो रुपये लागत की 14 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री किलाड़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मनाली उपमंडल में चल रहे बहाली एवं पुनर्वास कार्यों की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता DC तोरूल एस रवीश ने की

एएम नाथ।  मनाली  : उपायुक्त तोरूल एस रवीश ने मनाली उपमंडल में चल रहे बहाली एवं पुनर्वास कार्यों की प्रगति को लेकर एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।  उन्होंने सभी संबंधित विभागों को सक्रियता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिलाओं को उनके अधिकारों से अवगत करवाएँ सम्बंधित विभाग : एडीएम अमित मैहरा

चेतना 4.0 – राष्ट्रीय लैंगिक अभियान के तहत जिला स्तरीय बैठक आयोजित अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चम्बा :  जिला चंबा में नई चेतना 4.0 राष्ट्रीय लैंगिक अभियान के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशे के खिलाफ 29 नवंबर को नूरपुर में होगी महिला व पुरुष वर्ग की मैराथन : एसडीएम गुरसिमर सिंह

विजेताओं को मिलेंगे नकद ईनाम, मैराथन में हिस्सा लेने के लिए 27 नवंबर तक करें आवेदन नूरपुर, 25 नवंबर। पुलिस तथा प्रशासन द्वारा नशे के विरुद्ध जारी मुहिम को और सशक्त बनाने के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!