मनाली उपमंडल में चल रहे बहाली एवं पुनर्वास कार्यों की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता DC तोरूल एस रवीश ने की

by
एएम नाथ।  मनाली  : उपायुक्त तोरूल एस रवीश ने मनाली उपमंडल में चल रहे बहाली एवं पुनर्वास कार्यों की प्रगति को लेकर एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।  उन्होंने सभी संबंधित विभागों को सक्रियता से प्रगति करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने संबंधित प्रत्येक विभाग को सक्रियता और तेजी से प्रगति करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले के विकास और नागरिक सुविधाओं के लिए इन सभी उपायों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
उन्होंने एनएचएआई को सड़क की बहाली के लिए समानांतर रूप से दो स्थानों पर मशीनरी तैनात करके बहाली के कार्य को गति देने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर सड़क पर पड़े हुए गड्ढों को भी दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सिमसा चौक ग्रीन, टैक्स बैरियर आदि स्थानों पर सड़क को चौड़ा करने की बात कही ताकि आने वाले समय में यातायात का निर्बाध रूप से संचालन किया जा सके।
उन्होंने परमानेंट रेस्टोरेशन के कार्य को भी गति देने के निर्देश दिए ताकि आगामी मानसून से पूर्व इन कार्यों को पूर्ण किया जा सके।
उन्होंने कहा कि 15 दिसंबर तक सड़क को टू लेन के यातायात के लिए पूरी तरह बहाल करें।
उन्होंने ओल्ड मनाली के पार्किंग स्थल को निर्माण करने के लिए प्राक्कलन तैयार करके जल्द प्रस्तुत करने के निर्देश दिए ताकि इसके निर्माण को जल्द आरंभ किया जाए।
उन्होंने जिला पर्यटन अधिकारी को रंगड़ी में भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया में आ रही सभी बाधाओं को तत्परता से दूर करने और इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने वन विभाग को खतरनाक पेड़ काटने के लिए, और पर्यावरण मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया ।
उन्होंने जलशक्ति विभाग को पानी की कमी वाले क्षेत्रों की पहचान करने और वैकल्पिक स्रोतों पर काम करने के लिए सक्रियता दिखाने को कहा गया है।
बैठक की कार्यवाही का संचालन उपमंडल अधिकारी मनाली रमन शर्मा ने किया। बैठक में अतिरिक्त जिला उपायुक्त अश्वनी कुमार सहित अन्य विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा विधायक के चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका को हाई कोर्ट ने खारिज करने से कर दिया मना

शिमला : भाजपा विधायक रणधीर शर्मा के चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका को हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने खारिज करने से मना कर दिया है। श्री नैना देवी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गुम्मर School में टैबलेट वितरण समारोह किया आयोजित : राज्य में 10540 मेधावी विद्यार्थियों को वितरित किए जाएंगे टैबलेट, विभिन्न विद्यालयों में 300 स्मार्ट क्लास रूम भी होंगे निर्मित: MLA संजय रत्न

राकेश शर्मा , ज्वालामुखी/तलवाड़ा,  2 जनवरी :   राज्य में श्रीनिवास रामानुज योजना के तहत 10540 मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट प्रदान किए जाएंगे ताकि मेधावी विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए बेहतर सुविधा मिल सके। यह...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एक पांव में जूता, दूसरे में नहीं, मगर दिल में सराज-मंडी की चिंता :

दरकी ज़िंदगियाँ और रोती आँखों के बीच अगर कोई उम्मीद की तस्वीर दिखाई देती तो वो है मंडी के डीसी साहब अपूर्व देवगन एएम नाथ। मंडी :  आपदा की मार से टूटी पहाड़ियाँ, दरकी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

4-5 को बड़सर-नादौन के प्रवास पर रहेंगे मुख्यमंत्री

रोहित भदसाली।  हमीरपुर 03 नवंबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 4 और 5 नवंबर को बड़सर और नादौन विधानसभा क्षेत्र के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। प्रवास कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सोमवार 4 नवंबर...
Translate »
error: Content is protected !!