ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं थी इमिग्रेशन सेंटर के बाहर : पुलिस ने तीन आरोपी किए गिरफ्तार

by

बटाला  :  इमिग्रेशन सेंटर के बाहर गोलियां चलाने वाले तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपितों ने दुबई भाग चुके एक आरोपित के कहने पर गोलियां चलाई थी।  पुलिस ने आरोपितों से एक पिस्तौल, दो गोलियां और दो गाड़ियां बरामद की है।

एसएसपी बटाला अश्वनी गोटियाल ने बताया कि आठ जुलाई को बस अड्डे के पास इमिग्रेशन सेंटर पर दोपहर को एक बाइक पर आए नकाबपोश ने गोलियां चलाई थी।  इसके बाद पुलिस ने विभिन्न बिंदुओं पर जांच करते हुए गोली चलाने वाले आरोपित महकदीप सिंह पुत्र अमनजीत सिंह वासी हरीके और बाइक चलाने वाले आरोपित जगदीश सिंह पुत्र सुखवंत सिंह वासी हरीके पत्तन को गिरफ्तार किया है। जबकि मामले में एक अन्य आरोपित पारस दियोल वासी केडी एवेन्यू अमृतसर को भी गिरफ्तार किया है।

धमकाने के लिए चलाई थी गोलियां :  आरोपितों ने दुबई फरार हो चुके एक अन्य आरोपित के कहने पर रंगदारी मांगने से पहले धमकाने के लिए गोलियां चलाई थी। पुलिस अब दुबई फरार हुए आरोपित को भी नामजद करेगी और जांच के दौरान कई अहम राज खुलने की उम्मीद जताई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने वीआईपी सोफ़ा हटवाकर साधारण कुर्सी पर बैठकर जीता जनता का दिल

एएम नाथ। मंडी : नाचन विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने एक बार फिर अपने सादगीपूर्ण व्यवहार से प्रदेशवासियों का दिल जीत लिया। जनसभा में मुख्यमंत्री के लिए...
article-image
पंजाब

बीएससी बीएड के चौथे समैस्टर के नतीजे में मैडीकल ग्रुप में रमनप्रीत ने नान मैडीकल में हरषदीप ने पहला स्थान प्राप्त किया

गढ़शंकर: बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में चल रहे चार वर्षीय इंटेगरेटिड र्कोस बीएससी बीएड के चौथे समैस्टर का नतीजा शानदार रहा। यह जानकारी देते हुए कालेज के प्रिसीपल डा. बलजीत सिंह खहिरा...
article-image
पंजाब

₹50 हजार रिश्वत लेते SHO और गनमैन गिरफ्तार….. विजिलेंस की कार्रवाई

मोगा, 27 सितंबर। कोट ईसे खां थाना की SHO इंस्पेक्टर सुनीता रानी और उनके गनमैन पीएचजी गुरअवतार सिंह को फिरोजपुर विजिलेंस रेंज की टीम ने 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी...
article-image
पंजाब

प्रिंसिपल किरपाल सिंह को सेवानिवृत्ति पर किया सम्मानित

गढ़शंकर, 27 अप्रैल: सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पद्दी सूरा सिंह में उत्कृष्ट सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए प्रिंसिपल किरपाल सिंह को शानदार विदाई पार्टी दी गई और सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि प्रिंसिपल...
Translate »
error: Content is protected !!