डाबर इंडिया कंपनी ने स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया

by

कंपनी पिछले 12 साल से लगातार मना रही योग दिवस

योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक व अध्यात्मिक स्वास्थ्य को मिल रहा बढ़ावा

बद्दी, 20 जून (तारा) :  भारत की प्राचीन विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में डाबर कंपनी ने एक विशेष योग सत्र का आयोजन किया । शिविर का मुख्य उद्देश्य योग के माध्यम से शारीरिक मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना था।
प्रथम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 से डाबर कम्पनी आयुर्वेदिक जीवन शैली के लाभों के प्रति अपने कर्मचारियों को जागरूक करने के लिए 12 वर्षों से लगातार हर वर्ष कंपनी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन पूरे हर्षोल्लास के साथ करती आ रही है।
योग केवल शारीरिक कसरत या आसनों का समूह नहीं है, बल्कि यह शरीर, मन और आत्मा को आपस में जोड़ने का एक संपूर्ण प्राचीन भारतीय विज्ञान है। आज की भागदौड़ भरी और तनावपूर्ण जीवनशैली में योग का महत्व पहले से कहीं अधिक बढ़ गया है, क्योंकि यह हमें बिना किसी दुष्प्रभाव के पूर्ण रूप से स्वस्थ रहने में मदद करता है। योग हमारे भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है, जिससे कार्यक्षमता, फोकस और आत्म-नियंत्रण में वृद्धि होती है।
इस मौके पे कर्मचारियों को संबोधित करते हुए एचआर प्रमुख रितेश सिंह ने कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं बल्कि यह शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन का रास्ता है। योगाभ्यास हमें प्रकृति के साथ जोड़ता है और संतुलित एवं स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करता है। योग जीवन जीने की एक बेहतरीन कला है जो न केवल हमें शारीरिक रूप से निरोगी बनाती है, बल्कि आंतरिक शांति और मानसिक संतुलन प्रदान कर जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाती है। डाबर कम्पनी के सभी कर्मचारी एवं अधिकारियों ने इस मौके पर विभिन्न योगासन का अभ्यास किया।

बद्दी में डाबर कंपनी के कर्मचारी योगसान में भाग लेते हुए

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जनहित में मेहनत व ईमानदारी के साथ काम करें अधिकारी: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने जनता दरबार में लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश होशियारपुर, 05 अगस्त : कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने आज अपने कार्यालय में लोगों की शिकायतें...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शाहपुर में प्रारंभिक शिक्षा खंड रैत की खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू : खेलों से होता है बच्चों का सर्वांगीण विकास: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर, 01 अक्तूबर। शाहपुर में प्रारंभिक शिक्षा खण्ड रैत की 28वीं खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक केवल पठानिया ने किया ।तीन दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में शिक्षा खण्ड रैत के 4 जोन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना के डीसी-एसपी को मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिया एक माह का अल्टीमेटम : विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने के आदेश

एएम नाथ/ रोहित जसवाल। धर्मशाला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ऊना के डीसी जतिन लाल और एसपी अमित यादव को धर्मशाला बुलाकर एक माह काअल्टीमेटम देते हुए कह दया कि विभिन्न आपराधिक गतिविधियों...
Translate »
error: Content is protected !!