ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां : बदमाशों ने व्यापारी की दुकान पर, तीन महीने में पांचवीं घटना

by
तरनतारन। अटारी-कपूरथला मार्ग स्थित कस्बा फतेहबाद में रविवार की रात को बाइक सवार दो युवकों ने इलेक्ट्रोनिक शोरुम व करियाना व्यापारी की दुकान पर छह गोलियां दागीं। जिससे क्षेत्र में दहशत पैदा हो गई।
तीन माह के दौरान गोलियां चलने की यह पांचवीं घटना है। दुकानदारों ने रोष जाहिर करते दुकानें बंद कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरना दिया।  विस हलका खडूर साहिब के कस्बा फतेहबाद में गैंग्सटरों द्वारा प्रत्येक दिन दुकानदारों से रंगदारी मांगी जा रही है। दहशत फैलाने के लिए गोलियां चलवाई जाती हैं। ऐसी दो घटनाएं रविवार की रात सवा दस बजे सामने आईं।
खुराना इलेक्ट्रोनिक शोरुम व करियाना के बड़े कारोबारी की दुकान पर दस मिनट के अंतर में तीन-तीन गोलियां दागी गईं। बताया जाता हैै कि एक बाइक पर सवार दो युवकों ने उक्त वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस की कार्यशैली पर सवाल
बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपित कैद हो गए। दुकानदार नवदीप सिंह, मंदीप सिंह, रंजीत शर्मा, पवन कुमार, विपन कुमार, कंवलजीत सिंह, हरमिंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, हरविंदर सिंह, सुखविंदर सुख ने बताया कि गैंग्सटरों की दहशत लगातार बढ़ रही है। जबकि पुलिस हाथ पर हाथ धरकर बैठी है।
थाना गोइंदवाल साहिब के प्रभारी इंस्पेक्टर प्रभजीत सिंह, पुलिस चौकी फतेहबाद के प्रभारी गुरपाल सिंह मौके पर पहुंचे। जिन्होंने दुकानदारों को विश्वास दिलाया कि आरोपितों की पहचान कर ली गई है। जल्द आरोपित पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
पहले भी सामने आईं अपराध की घटनाएं
इससे पहले, 7 जनवरी को विदेश में बैठकर व्यापारियों, वकीलों और डाक्टरों से रंगदारी वसूलने वाले गैंगस्टर प्रभदीप सिंह उर्फ प्रभ दासूवाल के दो शूटरों गुरलालजीत सिंह व करनप्रीत सिंह को खेमकरण के गांव आसल के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। दोनों ने पुलिस पर तीन गोलियां दागीं। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दोनों शूटरों की टांगों पर गोलियां चलाईं।
14 जनवरी को थाना हरिके पत्तन के गांव किरतोवाल में एनआरआई के घर पर फायरिंग की गई। कार सवार दो लोगों ने नौ गोलियां दागीं व फरार हो गए। सीआईए स्टाफ ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर नाकाबंदी करवाई।
एक मार्च को जम्मू-कश्मीर, राजस्थान राष्ट्रीय मार्ग स्थित कस्बा नौशहरा पन्नुआ के पास बाइक पर सवार तीन गैंगस्टरों का थाना सरहाली की पुलिस पार्टी के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में दो गैंगस्टर घायल हो गए जबकि तीसरा काबू कर लिया गया। उनके कब्जे से 32 बोर के दो पिस्तौल चार कारतूस बरामद किए गए हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जिला रेडक्रॉस डिटिटल लाइब्रेरी के लिए खन्ना ने भेंट कीं पुस्तकें

होशियारपुर, 11 जुलाई  : पूर्व सांसद एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के पूर्व वाइस चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने जिला रेडक्रॉस सोसाइटी में तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन एवं बौद्धिक विकास के...
article-image
पंजाब

पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को दिवाली का तोहफा : डीए में 3% बढ़ोतरी; अब 53% हुआ महंगाई भत्ता

सीएम भगवंत मान ने चंडीगढ़ में की घोषणा, दो महीने में 11% बढ़ाया डीए; कर्मचारियों को 3,988 करोड़ रुपये का लाभ मिलने का दावा चंडीगढ़।    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तीन बजे घर लौटना बना जिंदगी की आखिरी घड़ी… जिस घर को अपना समझा, वहीं मिली दर्दनाक मौत”

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम, 12 घंटे घर में छिपाकर रखा शव; 24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा सोनभद्र। शक्तिनगर थाना क्षेत्र की एनसीएल बीना कॉलोनी में सीनियर...
article-image
पंजाब

आनंदगढ़ साहिब किले के दीवान हॉल में 11 जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के सामूहिक अनंद कारज करवाए जाएंगे

गढ़शंकर :  कार सेवा संत बाबा सेवा सिंह किला आनंदगढ़ साहिब श्री आनंदपुर साहिब के मुख्य सेवादार संत बाबा सुच्चा सिंह, संत बाबा सतनाम सिंह, तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी सुल्तान सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!