तिब्बती गुुुुरू दलाई लामा से उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने की भेंट : *दलाई लामा ने एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को बताया सार्थक पहल: पठानिया

by
कांगड़ा को पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए की जा रही गतिविधियों से करवाया अवगत
एएम नाथ। धर्मशाला, 06 अप्रैल: उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई लामा से भेंट की। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि परम पावन दलाई लामा ने धर्मशाला को पर्यटन राजधानी बनाने के सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि गगल एयरपोर्ट का विस्तारीकरण होने से धर्मशाला विश्व स्तरीय टूरिस्ट गंतव्य के रूप में अपनी पहचान कायम करेगा इसके साथ ही देश तथा विदेश से उनसे मिलने आने वाले लोगों तथा भिक्षुओं को भी यातायात की बेहतर सुविधा मिलेगी।
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि परम पावन दलाई लामा के साथ विभिन्न विषयों पर विस्तार से बातचीत हुई तथा इस दौरान दलाई लामा को वर्तमान सरकार द्वारा राज्य के विकास के लिए उठाए जा रहे विभिन्न कदमों की भी जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बेहतरीन सड़क सुविधा के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं तथा पर्यटन परियोजनाओं की माॅनिटरिंग स्वयं मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु सुनिश्चित कर रहे हैं। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि वर्तमान सरकार कांगड़ा जिला को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए कृतसंकल्प है इस के लिए विश्व स्तरीय चिड़ियाघर, पौंग बांध में वाटर स्पोट्र्स गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है तथा नड्डी में एशिया की सबसे बड़ी जिप लाईन बनाई जा रही है जिससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

इतिहास में पहली बार मुआवजा राशि में दस गुणा बढ़ोतरी, मानवीय संवेदनाओं का ध्यान रख रही सुख की सरकार: आरएस बाली

धर्मशाला, 30 जुलाई। पर्यटन निगम के अध्यक्ष, कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार मानवीय संवेदनाओं को ध्यान में रखकर काम कर रही है और हिमाचल प्रदेश के इतिहास में मुआवजा...
हिमाचल प्रदेश

मेधावियों को मिलेंगे टैब : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुम्मर में 2 जनवरी को

ज्वालामुखी 27 दिसंबर : : माननीय विधायक श्री संजय रतन जी ज्वालामुखी क्षेत्र के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुम्मर में दिनांक 2 जनवरी 2024 को परीक्षाओं में अब्बल प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला साइकिल राइड का भव्य आयोजन ‘ मेयर नीनू शर्मा ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ, विजेताओं को उपायुक्त ने किया पुरस्कृत

एएम नाथ। धर्मशाला : धर्मशाला में आयोजित साइकिल राइड का शुभारंभ आज उत्साहपूर्ण एवं जोश से भरे माहौल में किया गया। इस अवसर पर धर्मशाला की मेयर नीनू शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा की युवती चिट्टे के साथ हुई गिरफ्तार, गुप्त सूचना पर पहुंची पुलिस

एएम नाथ। सोलन :   जिला सोलन के पुलिस थाना बददी के तहत पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर फेस 3 मकान नंबर 421 की तालाशी करने पर 0.93 ग्राम नशीला पदार्थ चिट्टा...
Translate »
error: Content is protected !!