हिमाचल में कोरोना से 3 लोगों की मौत : अमेरीकी राष्ट्रपति को भी हुया कोरोना

by

शिमला: 21 जुलाई: हिमाचल में गुरुवार को कोरोना से 3 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ 597 नए के सामने आए। कोरोना से 2 मौतें मंडी और एक मौत शिमला में हुई है। एक साथ तीन मौतें होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। वहीं, अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी बढक़र 51 हो गया है। गौरतलब है कि अमरीका के प्रेसीडेंट जो बाइडन भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी कोरोना महामारी के प्रकोप को लेकर फिर से चिंताएं बढ़ गई हैं।
केंद्र सरकार से मिले दिशा-निर्देशों के बाद अब हिमाचल में स्वास्थ्य विभाग में कोरोना टेस्टिंग बढ़ा दी है। इससे पहले प्रदेश में तीन हजार के करीब सैंपल रोजाना लिए जा रहे थे, जो अब बढ़ा कर 4500 कर दिए हैं।
गुरुवार को संक्रमण की जांच के लिए 4614 लोगों के सैंपल लिए गए। इसमें से 597 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 3322 पहुंच गई है। कोरोना के मामले बढऩे से संक्रमण दर 12.93 फीसदी हो गई है।
सबसे ज्यादा मामले कांगड़ा जिला में आए हैं। यहां पर 130 संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके अलावा मंडी में भी 107 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कांगड़ा जिला में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 758 पहुंच गया है, जबकि मंडी और शिमला में 500 से ज्यादा एक्टिव मरीज है। वहीं, चंबा में 380 एक्टिव मरीज है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यूपी और महाराष्‍ट्र की तर्ज पर दिल्‍ली में भी भाजपा बना सकती है दो डिप्‍टी सीएम

दिल्ली में सरकार गठन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अंदर चर्चाओं के बीच, पार्टी नए मंत्रिमंडल में दो उपमुख्यमंत्रियों की नियुक्ति पर विचार कर रही है। बुधवार को पार्टी नेताओं ने बताया...
article-image
पंजाब

मन की बात की बजाय अब जन की बात करें प्रधानमंत्री मोदी:दीवान

लुधियाना   : पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कोरोना महामारी के चलते दिनों-दिन गंभीर हो रहे देश के हालातों के मद्देनजर मन की बात करने...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सुक्खू कैबिनेट की बैठक में हुए कई बड़े फैसले : शून्य नामांकन वाले 89 राजकीय प्राथमिक विद्यालयों और 10 माध्यमिक विद्यालयों को किया जाएगा बंद

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की गई। मंत्रिमंडल ने राज्यपाल से हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 27 अगस्त से 9...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा में पारदर्शिता और गुणवत्ता पर जोर : चंबा में समीक्षा बैठक आयोजित नियमों के पालन से सुधरेगी शिक्षा व्यवस्था: उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

चंबा में 250 शिक्षकों-अधिकारियों की बैठक, वित्तीय व विभागीय अनुपालना पर चर्चा एएम नाथ। चंबा : शिक्षा विभाग के तत्वावधान में विभागीय एवं वित्तीय नियमों की प्रभावी अनुपालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार...
Translate »
error: Content is protected !!