तीन गिरफ्तार : जोगिंद्रनगर पुलिस ने गाड़ी से 205 ग्राम चरस बरामद

by

जोगिंदर नगर   : जोगिंद्रनगर पुलिस ने नशे के सौदागरों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए 205 ग्राम चरस के साथ कांगड़ा के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। जोगिंदर नगर पुलिस द्वारा गलू में स्थानीय थाना प्रभारी निर्मल सिंह की अगुवाई में नाका लगाया गया था। नाके के दौरान मंडी की तरफ से आ रही गाड़ीको जब जांच के लिए रोका गया तो चैकिंग के दौरान गाड़ी से 205 ग्राम चरस बरामद की गई। जिसमें तीन युवकों को गिरफतार किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार के एप्लाईड फॉर एरटिका गाड़ी से नाके में हुई चैकिंग के दौरान उपरोक्त मात्रा की चरस बरामद हुई है। इसमें तीन युवकों को गिरफतार किया गया है जिसमें अमित कुमार पुत्र सुरजीत सिंह खैरियां देहरा जिला कांगड़ा, नीरज सिंह पुत्र बलदेव कुमार बिलासपुर देहरा जिला कांगड़ा व मनोहर लाल पुत्र भाग सिंह नगरोटा सुरियां जवाली जिला कांगड़ा को गिरफतार किया गया है। नाके में पुलिस टीम में एसआई मुंशी राम, हैड कांसटेबल प्रदीप कुमार, अशोक कुमार, मुनीष कुमार व विजेन्द्र सिंह शामिल रहे। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

वहीं पुलिस अधीक्षक मंडी सौम्या सांबशिवेन ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा की जिला में नशे के सौदागरों पर आगे भी कार्यवाही चलती रहेगी और नशे का कारोबार करने वालों को कतई बक्शा नहीं जायेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जस्टिस अजय मोहन गोयल ने किया लाईब्रेरी बुक हब में अधोसंरचना स्तरोनयन एवं आधुनिकीकरण कार्य का लोकार्पण

सोलन :  पुराना उपायुक्त कार्यालय सोलन में स्थापित ‘लाईब्रेरी बुक हब’ में अधोसंरचना स्तरोनयन एवं आधुनिकीकरण कार्य का हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अजय मोहन गोयल आज यहां लोकार्पण किया।    ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिला बैंक कर्मी की संदिग्ध मौत : परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

एएम नाथ। नादौन  : नादौन उपमंडल के सेरा गांव में एक महिला बैंक कर्मी की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका एक किराए के कमरे में अकेली रह रही थी और पुलिस...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

माता चिंतपूर्णी मेला: लंगर के दौरान नहीं होगा डी.जे व सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग,  डिप्टी कमिश्नर ने लंगर कमेटियों के साथ बैठक के दौरान लिया निर्णय

श्रद्धाुलु भार ढोने वाले वाहनों का न करें प्रयोग ,  मेले को सफल बनाने के लिए लंगर कमेटियों व संगठनों को जिला प्रशासन के सहयोग का किया आह्वान  , डिप्टी कमिश्नर ने जिला प्रशासन...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

एनआईए की टीमों ने रेड की गढ़शंकर के गांव धमाई व कस्बा हरियाना में : गढ़शंकर में शेरे पंजाब किसान युनियन के अध्यक्ष के घर गांव धमाई में और हरियाना में मोबाइल की दुकान करने वाले के घर

किसान यूनियन के नेता को 7 अगस्त को तो मोबाइल की दुकान करने वाले को 3 अगस्त को दिल्ली के कार्यालय में जांच में शामिल होने के लिए किया तलब होशियारपुर (गढ़शंकर/ हरियाना) :...
Translate »
error: Content is protected !!