वाहनों की तलाशी हिमाचल सीमा पर होगी : अतिरिक्त पुलिस बल होगा तैनात

by

एएम नाथ। शिमला : प्रदेश में नशे पर लगाम लगाने के लिए हिमाचल आने वाले वाहनों की चेकिंग की जाएगी। हिमाचल की सीमाओं पर भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में यह फैसला लिया गया।

हिमाचल प्रदेश में नशा सप्लायरों पर कड़ी कार्रवाई करने और कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए सचिवालय में बुधवार को मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की अध्यक्षता में गृह विभाग के अधिकारियों की मैराथन बैठक हुई। इसमें दूसरे राज्यों से हिमाचल में आ रहे नशे को रोकने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने पर गहन मंथन किया गया। मुख्य सचिव ने पुलिस अधिकारियों को नशे के खिलाफ अभियान तेज करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 19 नवंबर को पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर सकते हैं। इसके चलते तैयारियों को लेकर यह समीक्षा बैठक की गई।

बैठक में हिमाचल के साथ लगती पड़ोसी राज्यों की सीमाओं पर चौकसी बढ़ाने की बात कही गई। हिमाचल आने वाले वाहनों की चेकिंग की जाएगी। हिमाचल की सीमाओं पर भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। चिट्टा सप्लायरों को पकड़ने के लिए पुलिस सादी वर्दी में तैनात रहेगी। हिमाचल में चिट्टा खत्म करने के लिए सरकार ने पंचायतों में भी नशे के खिलाफ अभियान चलाने का फैसला लिया है। इसमें लोगों को नशीले पदार्थों से होने वाले कुप्रभाव की जानकारी दी जाएगी। स्कूलों में भी छात्रों को इसके बारे में जागरूक किया जाएगा। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने पुलिस अधिकारियों को पड़ोसी राज्यों के पुलिस महानिदेशक के साथ संपर्क बनाने के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब और आईटीबीपी के प्रतिनिधियों ने भी शिमला में बैठक हुई थी। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस विभागों का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और केंद्रीय पुलिस संगठनों के अधिकारियों ने इसमें भाग लिया था। इस बैठक में पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, लद्दाख, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, एनएसजी, आरपीएफ, सीबीआई और एनआईए के पुलिस अधीक्षक से लेकर पुलिस महानिदेशक तक के प्रतिनिधि शामिल हुए। इसमें कानून व्यवस्था मजबूत और नशा रोकने को लेकर एकजुट होने पर फैसला लिया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एक स्वर्ण व दो रजत : हिमाचल को ईटी गवर्नमेंट डिजिटेक अवार्ड्स-2023 में, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने डिजिटल टेक्नोलॉजी और गवर्नेंस विभाग के प्रयासों की सराहना की

शिमला : हिमाचल ने ईटी गवर्नमेंट डिजिटेक अवार्ड्स-2023 में तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतकर डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक बार फिर अपनी पहचान बनाई है। विभिन्न श्रेणियों में राज्य द्वारा की गई अनुकरणीय पहल...
हिमाचल प्रदेश

सैनिक विश्राम गृह चम्बा में 5 जनवरी को आयोजित होगा भूतपूर्व सैनिकों के लिए चिकित्सा शिविर-उपनिदेशक, सैनिक कल्याण

9 जनवरी को विश्राम गृह चुवाड़ी में भी आयोजित होगा चिकित्सा शिविर एएम नाथ। चम्बा : कैप्टन अनुमेहा पाराशर (सेवा निवृत्त), उपनिदेशक, सैनिक कल्याण कार्यालय चम्बा ने जानकारी देते हुए बताया कि भूतपूर्व सैनिकों, दिवगत...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षित करने के लिए माहिलपुर में चल रहे सातवें शिविर में 11 पंचायतों के सरपंचों व पंचों ने ली ट्रेनिंग

माहिलपुर ।  प्रदेशिक ग्रामीण विकास संगठन एवं पंचायती राज मोहाली के दिशा-निर्देशों के तहत ब्लॉक माहिलपुर की 149 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को प्रशिक्षित करने के लिए 13 कैंपों का शेड्यूल तैयार कर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

श्राद्ध पक्ष में वास्तु अनुसार पौधे लगाकर पितरों का आशिर्वाद प्राप्त करें : डॉ भुपेंद्र वास्तुशास्त्री 

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  श्राद्ध पक्ष में पितर देवता पृथ्वी के करीब भ्रमण करते हैं हर कोई व्यक्ति की चाहत होती है की उनके पितर देवता प्रसन्न रहे एवम असीम आशिर्वाद प्रदान करते रहे। श्राद्ध...
Translate »
error: Content is protected !!