गहरी खाई में गिरी कार : 5 बहनों के इकलौते भाई की मौत

by

पावंटा साहिब :  लिफ्ट लेकर पांच बहनों का भाई कार में सवार हुआ तो उसे अंदाजा नहीं था कि यह उसका आखिरी सफर होगा. कार खाई में जा गिरी और उसकी मौत हो गई. हादसे में कार चालक और उसकी बच्ची सहित तीन अन्य लोग घायल हो गए.  मामला हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सीमा पर पेश आया है. उत्तराखंड की पुलिस मामले की दांत कर रही है.

जानकारी के अनुसार, हिमाचल के सिरमौर जिले क पांवटा साहिब के साथ सटे उत्तराखंड के विकासनगर जिले में हरिपुर-मीनस रोड पर छिबरो पावर हाउस के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी. इस हादसे में हिमाचल प्रदेश के युवक की जान चली गई.

बीते रोज 13 नवंबर को दोपहर के समय एक ऑल्टो कार विकासनगर से कोटी की तरफ जा रही थी. इस दौरान विकासनगर-हरिपुर-मीनस मोटर मार्ग पर छिबरो पावर हाउस के चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और फिर कार खाई में गिर गई. हादसे की सूचना कालसी थाना पुलिस को दी गई और पुलिस और एसडीआरएफ ने मौके पर रेस्क्यू अभियान चलाया. टीम ने घायलों को खाई से बाहर निकाल कर सरकारी अस्पताल विकासनगर में भर्ती करवाया. हालांकि, डॉक्टरों ने युवक अंकित को मृत घोषित कर दिया. जबकि, वाहन चालक को हायर सेंटर रेफर किया गया.बताया जा रहा है कि अंकित पांच बहनों का इकलौता भाई था और उसने कार चालक से लिफ्ट ली थी.

सड़क से गिरी कार नदी किनारे अटकी :   कालसी थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी ने बताया कि हरिपुर-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर छिबरो पावर हाऊस के पास कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है. कार में तीन लोग सवार थे. घायलों को विकासनगर सरकारी अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने अंकित नाम के युवक को मृत घोषित कर दिया. जबकि, कार चालक जयपाल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. वहीं, बच्ची का विकासनगर में ही इलाज चल रहा है.मृत युवक की पहचान अंकित (25) पुत्र दिलीप सिंह निवासी जामना, तहसील कमरौ, सिरमौर (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है. अंकित की मौत से पूरे इलाके में मातम छा गया है.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के 10 वर्ष पूरा होने पर ज़िला में चलेगा विशेष अभियान : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

22 जनवरी से 8 मार्च तक आयोजित होंगी जागरूकता गतिविधियां उपायुक्त ने विद्यालय स्तर पर प्रार्थना सभा के दौरान जागरूकता सत्र आयोजित करने के दिए निर्देश एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्टार प्रचारक हिमाचल में बढ़ती गर्मी में चुनाब प्रचार में गर्मी को ले जाएंगे चरम तक : भाजपा और कांग्रेस के स्टार प्रचारक धड़ाधड़ करेंगे रैलियां

एएम नाथ। शिमला। हिमाचल प्रदेश में अगले नौ दिन स्टार प्रचारक चुनाव प्रचार को बढ़ती गर्मी को और तीखी गर्मी में बदलने जा रहे है। भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

13 दिन की भूख हड़ताल के बाद फीस में 20% कटौती, ABVP ने मांगी 50% राहत

रोहित जसवाल।  ऊना: ऊना के पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में फीस वृद्धि को लेकर चल रहा विवाद मंगलवार को एक बार फिर तनावपूर्ण हो गया। फीस कटौती की मांग को लेकर पिछले 13 दिनों से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा वैली कार्निवल के अंतर्गत विंटर कप फुटबॉल चैंपियनशिप का सफल समापन

एएम नाथ। धर्मशाला, 29 दिसंबर : कांगड़ा वैली कार्निवल के अंतर्गत कांगड़ा जिला प्रशासन द्वारा फुटबॉल एसोसिएशन धर्मशाला के सहयोग से आयोजित विंटर कप फुटबॉल चैंपियनशिप का समापन आज दिनांक 29 दिसंबर 2025 को...
Translate »
error: Content is protected !!