तीन दिवसीय फील्ड ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन

by
एएम नाथ। बिलासपुर, 14 मई : जिला बिलासपुर में जनगणना 2027 के प्रथम चरण ‘गृह सूचीकरण कार्य’ के सफल संचालन के लिए आयोजित फील्ड ट्रेनर की तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। उपायुक्त राहुल कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर कार्यशाला का औपचारिक समापन किया।
इस अवसर पर उपायुक्त ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी फील्ड ट्रेनरों को आगामी जनगणना से जुड़े कार्यों के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आगामी जनगणना एवं संबंधित कार्यों के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। साथ ही निर्देश दिए कि समस्त संबंधित तहसील कार्यालयों में आयोजित किए जाने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों को गंभीरता एवं पूर्ण जिम्मेदारी के साथ संपन्न किया जाए।
उपायुक्त ने कार्यशाला के दौरान स्व-गणना कार्यक्रम के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने बताया कि स्व-गणना कार्यक्रम 1 जून से 15 जून 2026 तक आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। इसके उपरांत 16 जून से 15 जुलाई 2026 तक गणना कार्य संपन्न किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समयानुसार एवं प्रभावी ढंग से पूर्ण किए जाएं।
इस अवसर पर जिला राजस्व अधिकारी नीलाक्ष शर्मा, जिला अनुसंधान अधिकारी ललित शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आईटीआई की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ़ में अभ्यास प्रक्रिया जोरों पर

सन्तोषगढ़ :5 जून को जिला मुख्यालय स्थित आईटीआई में होने जा रही खेल कूद प्रतियोगिता के लिए हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ़ में अभ्यास प्रक्रिया जोरों पर है तथा युवाओं में इस खेल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक सचिवों के साथ की हाई लेवल मीटिंग : मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को लंबित विकासात्मक परियोजनाओं को प्राथमिकता पर पूरे करने के दिए निर्देश

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सभी सचिवों को लक्ष्य निर्धारित कर अपने विभागों की परियोजनाओं को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं ताकि लोगों को इनका अधिक से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समोसा विवाद पर देश ही नहीं अंतरराष्ट्रीय मीडिया में भी हो रही सुक्खू सरकार की किरकिरी : जयराम ठाकुर

 विपक्ष को कोसना बंद करे सरकार, समोसा विवाद की जड़ सक्खू सरकार स्वयं एएम नाथ। मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश सरकार अगर अच्छा काम करती...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को 6 माह आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया

शिमला।   मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएम-जीकेएवाई) को अगले छः माह यानि सितम्बर, 2022 तक बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। यह इस योजना का...
Translate »
error: Content is protected !!