तीन नाबालिग चोरी के 11 मोटरसिकलों सहित ग्रिफ्तार

by

गढ़शंकर, 28  अक्तूबर : थाना गढ़शंकर पुलिस ने 11 बाइक चोरी करने के आरोप में तीन नाबालिगों को ग्रिफ्तार कर लिया है। तीनों के खिलाफ  खिलाफ 26 अक्टूबर को  मुकदमा दर्ज किय गया था। गढ़शंकर पुलिस को दिए ब्यान में जसप्रीत मान पुत्र जसविंदर सिंह मान निवासी वार्ड नं 2 सत्संग नगर बंगा रोड गढ़शंकर ने बताया कि वह वार्ड नं 1 में दुकान करता है और दुकान के ऊपर ही रहता है। उसने पुलिस को बताया कि 15 अक्तूबर को उसने अपनी बाइक नंबर पीबी 08 इजे 1881 खड़ा किया था ।

लेकिन सुबह उठकर देखा कि उसकी बाइक चोरी हो चुकी है। उसने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक करने पर पता चला कि तीन युवक अपनी एक्टिवा पर आए और आगे गली में एक्टिवा खड़ी कर दी और दो युवक आकर मोटरसाइकिल उठाकर ले गए हैं। तीनो आरोपियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज से हो गई। जिसके आधार पर गढ़शंकर पुलिस ने जसप्रीत मान के बयान पर तीनो आरोपियों के खिलाफ 26 अक्टूबर को  धारा 303(2),3(5) बी एन एस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था।
एसएचओ बलजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों को रावलपिंडी रोड से एफजेडएस -वी 3  मोटरसाइकिल सहित कल ग्रिफ्तार कर लिया है।  तीनो आरोपियों ने पूछताछ दौरान बताया कि उन्हीनों ने बिभिन्न जगहों से 9 स्प्लेंडर प्लस , एक प्लैटिना और एक  एफजेडएस -वी 3  मोटरसाइकिल चोरी किया है। उनके बताए मुताबिक हमने बिना नंबर के 11 चोरी के मोटरसाइकिल बरामद कर लिए है , उन्होनों बताया कि तीनो आरोपी नाबालिग है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

 डी.ए.वी. बीएड कॉलेज की वार्षिक मैगज़ीन शिक्षोदया 2023-24  का विमोचन

 होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :   डी.ए.वी. कॉलेज प्रबंधक कमेटी के प्रधान डॉ.अनूप कुमार तथा सचिव श्री.डी.एल.आनंद ( रिटायर्ड प्रिंसिपल ) के मार्गदर्शन तथा प्रिंसिपल डॉ.विधि भल्ला के नेतृत्व में चल रही संस्था डी.ए.वी.कॉलेज ऑफ एजुकेशन, होशियारपुर...
article-image
पंजाब

किसानों और पुलिस में झड़प : पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

बठिंडा : बठिंडा में पुलिस और किसानों में झड़प हो गई है। बताया जा रहा है कि अपनी मांगों को लेकर किसान बठिंडा डीसी आफिस का घेराव करने के लिए आगे बढ़ रहे थे...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 11 में 17 लाख रुपए की लागत से गली के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत

होशियारपुर, 08 अप्रैल: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि पंजाब सरकार हर क्षेत्र की नुहार संवारने के लिए कई तरह के विकास कार्य शुरु करवा रही है, जिनके मुकम्मल होने के...
article-image
पंजाब

दीवान ने लुधियाना (पश्चिम) में नागरिक सुविधाओं की बदहाल स्थिति पर जताई चिंता, नगर निगम कमिश्नर से तुरंत कार्रवाई की मांग

पूर्व जिला कांग्रेस प्रधान ने पुरानी सीवरेज लाइनों और टूटी सड़कों को लेकर दी चेतावनी लुधियाना, 3 मई: जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के पूर्व प्रधान और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व...
Translate »
error: Content is protected !!