तीन बजे घर लौटना बना जिंदगी की आखिरी घड़ी… जिस घर को अपना समझा, वहीं मिली दर्दनाक मौत”

by

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम, 12 घंटे घर में छिपाकर रखा शव; 24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

सोनभद्र। शक्तिनगर थाना क्षेत्र की एनसीएल बीना कॉलोनी में सीनियर ओवरमैन रमाशंकर मिश्रा की संदिग्ध मौत के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पत्नी प्रियंका मिश्रा ने अपने कथित प्रेमी विकास चौहान के साथ मिलकर रमाशंकर की हत्या की और वारदात को सड़क हादसे का रूप देने का प्रयास किया।

पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से मध्य प्रदेश के रीवा जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बेलवा बड़गैय्यान निवासी रमाशंकर मिश्रा एनसीएल बीना में सीनियर ओवरमैन के पद पर कार्यरत थे। वह बीना कॉलोनी स्थित बी-264 आवास में रहते थे।

घर जल्दी पहुंचने पर सामने आया कथित प्रेम प्रसंग

पुलिस जांच में सामने आया कि 22 अगस्त 2026 को शनिवार होने के कारण रमाशंकर निर्धारित समय से पहले करीब तीन बजे अपने घर पहुंच गए। पुलिस के अनुसार, वहां उन्होंने अपनी पत्नी प्रियंका मिश्रा को विकास चौहान के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोप है कि विवाद के दौरान प्रियंका और विकास ने रमाशंकर का गला दबाया तथा जमीन पर पटककर उनके सिर में चोट पहुंचाई, जिससे उनकी मौत हो गई।

12 घंटे तक घर में छिपाकर रखा शव

पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद शव को करीब 12 घंटे तक आवास के अंदर छिपाकर रखा गया। बाद में रात के समय शव को चादर और गमछे में लपेटकर बाहर ले जाया गया।

वारदात को सड़क दुर्घटना का रूप देने के लिए कथित तौर पर शव को सड़क पर रखा गया। पुलिस का कहना है कि विकास चौहान ने अपने सहयोगियों अनुराग सिंह उर्फ बादल और सोनू गुप्ता की मदद से शव पर वाहन चढ़ाकर हादसा दिखाने का प्रयास किया।

आर्थिक लाभ की आशंका की भी जांच

पुलिस जांच में घटना के पीछे आर्थिक लाभ की मंशा की बात भी सामने आई है। पुलिस के अनुसार, बीमा अथवा अन्य आर्थिक लाभ हासिल करने के उद्देश्य से हत्या को दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया गया था। हालांकि मामले में आर्थिक लाभ से संबंधित सभी पहलुओं की जांच जारी है।

घटनास्थल से मिले सुरागों से खुली वारदात

प्रारंभ में मामला सड़क दुर्घटना जैसा प्रतीत हुआ था। लेकिन घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान पुलिस को कई परिस्थितिजन्य साक्ष्य मिले। मृतक के वाहन की स्थिति, शव की स्थिति, अलग-अलग स्थानों पर मिले जूते और सिर पर चोट सहित अन्य तथ्यों ने पुलिस को मामले की गहन जांच के लिए प्रेरित किया।

मृतक के पिता रामयश मिश्रा की तहरीर के आधार पर शक्तिनगर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 162/2026 के तहत धारा 103(2)/238 बीएनएस में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने मृतक और संदिग्ध व्यक्तियों के मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल, लोकेशन, घटनास्थल से मिले भौतिक साक्ष्यों तथा अन्य परिस्थितिजन्य साक्ष्यों का परीक्षण किया। जांच आगे बढ़ने पर पुलिस ने हत्या की पूरी कड़ी जोड़ने का दावा किया।

चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार मामले में मृतक की पत्नी प्रियंका मिश्रा, विकास चौहान, अनुराग सिंह उर्फ बादल और सोनू गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कथित तौर पर घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार UP 64 AZ 75-66, शव को लपेटने में इस्तेमाल एक डबल बेड की चादर और दो गमछे बरामद किए हैं।

पुलिस टीम ने 24 घंटे में किया खुलासा

शक्तिनगर थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी चौकी बीना तथा कांस्टेबल सत्यम सरोज, अरुण कुमार, अमन सिंह और अमृत लाल की टीम ने मामले की जांच की।

पुलिस का कहना है कि चिकित्सीय, तकनीकी, भौतिक और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना का खुलासा किया गया। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया 30 जुलाई से चंबा ज़िले के प्रवास पर रहेंगे

31 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला की सांस्कृतिक संध्या के होंगे मुख्य अतिथि एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया 30 जुलाई से चंबा जिला के प्रवास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में मासिक अपराध समीक्षा बैठक, एसपी सचिन हीरेमठ ने अधिकारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

अपराध नियंत्रण, नशा तस्करी, साइबर क्राइम और सड़क हादसों की स्थिति की समीक्षा; उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिसकर्मी सम्मानित रोहित जसवाल।  ऊना: पुलिस लाइन ऊना में पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हीरेमठ, भा.पु.से. की अध्यक्षता...
article-image
पंजाब

अनाज मंडी पद्दी सूरा सिंह में पानी की टंकी बनाई जाए: कमलजीत

गढ़शंकर: अनाज मंडी पद्दी सूरा सिंह आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलजीत कुमार उर्फ रिंका व अन्य आढि़तयों ने मार्केट कमेटी गढ़शंकर के चैयरमेन मोहन सिंह थियाड़ा को ज्ञापन देकर मांग की कि पद्दी सूरा...
article-image
पंजाब

जनता दरबार में सुनी 300 लोगों की कैबिनेट मंत्री जिंपा ने शिकायतें – संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का जल्द हल करने के दिए निर्देश

होशियारपुर, 28 जनवरी:    कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने आज अपने कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर इन समस्याओं का जल्द से जल्द हल...
Translate »
error: Content is protected !!