जनता दरबार में सुनी 300 लोगों की कैबिनेट मंत्री जिंपा ने शिकायतें – संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का जल्द हल करने के दिए निर्देश

by
होशियारपुर, 28 जनवरी:    कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने आज अपने कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर इन समस्याओं का जल्द से जल्द हल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रदेश के लोगों की भलाई के लिए वचनबद्ध है और लोगों की जायज समस्याओं को समयबद्ध ढंग से हल करने को प्राथमिकता दी जा रही है।
कैबिनेट मंत्री ने अपने कार्यालय में लगाए जनता दरबार में करीब 300 लोगों की अलग-अलग विभागों से संबंधित शिकायतों को गौर से सुनते हुए अधिकारियों को इन शिकायतों का नियमों के अनुसार जल्द हल करने के निर्देश दिए। इस मौके पर स्वास्थ्य, राजस्व, पुलिस, शिक्षा, जल सप्लाई व सेनीटेशन, सामाजिक सुरक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, खाद्य व आपूर्ति, ड्रेनेज, माइनिंग, कृषि, परिवहन, सहकारी, नगर निगम, डेयरी विकास, बिजली विभाग आदि से संबंधित शिकायतों का मौके पर ही हल किया गया।
ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि वे अपने कार्यालय में जहां लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं वहीं मुख्य मंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर ही जिला प्रशासन की ओर से ‘सरकार तुहाडे द्वार’ अभियान के अंतर्गत गांवों में पहुंच कर लोगों की समस्याओं का निपटारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों की हर समस्या को समयबद्ध ढंग से दूर करना पंजाब सरकार की मुख्य प्राथमिकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

20वा राज्य स्तरीय ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट 9 फरवरी से होगा आरंभ

गढ़शंकर – ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबाल कमेटी की मीटिंग गढ़शंकर में सम्पन्न हुई। इस कि जानकारी देते हुए कमेटी के सरपरस्त ठेकेदार सुरिंदर सिंह राठा, कार्यकारी प्रधान डॉ हरविंदर सिंह बाठ ने बताया...
article-image
पंजाब

 लोक सभा चुनाव की अग्रिम तैयारियों संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश किए जारी : सिविल व पुलिस अधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ काम करने के दिए निर्देश

जिला चुनाव अधिकारी व एस.एस.पी ने सहायक रिटर्निंग अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक होशियारपुर, 7 मार्च :    जिला चुनाव अधिकारी-कम- डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज लोक सभा होशियारपुर के...
article-image
पंजाब

पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 1.25 किलो हेरोइन जब्त, 3 पिस्टल और 31 कारतूस के साथ आरोपी अरेस्ट

मोगा :  मोगा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पाकिस्तान से लाई गई 1.25 किलो हेरोइन, तीन विदेशी पिस्टल, एक मैगजीन और 31 कारतूस के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया। यह...
Translate »
error: Content is protected !!