तीन मंत्रियों से विभाग लेकर दो नए मंत्रियों को दिए थे विभाग : मंत्रियों से जो विभाग लिए गए , उन्हें भविष्य में उनके विभाग से संबंधित ही अन्य विभाग दिए जाएंगे -मुख्यमंत्री सुक्खू

by

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को दो नए मंत्रियों को विभाग आवंटित किए थे। तीन मंत्रियों से विभाग लेकर दो नए मंत्रियों को विभाग दिए गए हैं।  ऐसे में मुख्यमंत्री के इस अप्रत्याशित कदम के बाद मंत्रियों के नाराजगी की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि  हमीरपुर में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मीडिया के साथ बातचीत के दौरान नाराजगी की खबरों को सिरे से खारिज किया है।

                                  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा था  कि कोई मंत्री नाराज नहीं है। दो नए मंत्रियों को विभाग आवंटित किए गए हैं । अन्य मंत्रियों से जो विभाग लिए गए हैं, उन्हें भविष्य में उनके विभाग से संबंधित ही अन्य विभाग दिए जाएंगे ताकि काम करने में कोई परेशानी न हो।  सरकार जल्द ही डिपार्टमेंट ऑफ इंफ्रास्ट्रक्चर और डिपार्मेंट आफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बनाने जा रही है। इन विभागों को जरूरत के मुताबिक मंत्रियों को दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी मंत्री से उनके मुख्य विभाग नहीं लिए गए हैं। मंत्रियों को सौंपे गए अतिरिक्त विभाग की जिम्मेदारी ही उनसे ली गई है।   मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह की तारीफ की थी । उन्होंने कहा कि लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह अपने विभाग में अच्छा काम कर रहे हैं। जल्द ही राज्य सरकार डिपार्टमेंट ऑफ इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने जा रही है। यह विभाग लोक निर्माण विभाग के काम के साथ जुड़ा हुआ है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इशारों में डिपार्टमेंट ऑफ इंफ्रास्ट्रक्चर को लोक निर्माण मंत्री को सौंपने की बात कही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि आने वाले वक्त में विभागों का आवंटन किया जाएगा।  बता दें कि मंगलवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने दो नए मंत्रियों को विभाग आवंटित किए।  राजेश धर्माणी को तकनीकी शिक्षा विभाग सौंपा गया। जबकि यादविंद्र गोमा को आयुष विभाग के साथ युवा सेवाएं खेल विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई। इससे पहले तकनीकी शिक्षा विभाग शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के पास था, जबकि आयुष विभाग उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के पास था।   मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से लेकर युवा सेवाएं एवं खेल विभाग यादविंदर गोमा को दे दिया। हिमाचल प्रदेश की राजनीति पर नजर रखने वाले जानकार मान रहे थे कि मुख्यमंत्री अपने विभागों को दो नए मंत्रियों को सौंपेंगे, लेकिन मुख्यमंत्री ने ऐसा नहीं किया। गौरतलब है कि ऊर्जा, वन, शहरी विकास और खाद्य आपूर्ति जैसे महत्वपूर्ण विभाग मुख्यमंत्री के पास ही हैं। इन विभागों को अन्य मंत्रियों को सौंप जाने की चर्चा थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

कोविड-19 टीकाकरण की दूसरी खुराक के लिए 6-8 सप्ताह का अन्तराल जरूरी

ऊना  – जिला ऊना में 45 बर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों का कोविड-19 टीकाकरण किया जा रहा है। इस बारे जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ऊना डाॅ रमन कुमार शर्मा ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दर्दनाक हादसा : डिवाइडर से टकराई कार… तीन युवकों की मौत

फगवाड़ा : जालंधर-गोराया नेशनल हाईवे पर मंगलवार दोपहर को एक बड़ा हादसा हुआ। एक कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई और फिर दूसरी साइड में जाकर टाटा 407 टिपर से जा टकराई। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री ने चिंतपूर्णी क्षेत्र में किए 4.26 करोड़ रुपए के विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण : मंदिरों के विकास एवं उत्थान से धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा – उप मुख्यमंत्री

प्रदेश में सभी मंदिरों का किया जायेगा विकास : माता श्री चिंतपूर्णी में सभी कार्य मास्टर प्लान के तहत किए जायेंगे ऊना : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चिंतपूर्णी प्रवास के दौरान क्षेत्र में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नालागढ़ को प्रधानमंत्री मोदी ने दी 500 करोड़ की सौगात : भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा

भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना दूसरा घर मानते है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश को करोड़ों की सौगातें देकर साबित...
Translate »
error: Content is protected !!