नालागढ़ को प्रधानमंत्री मोदी ने दी 500 करोड़ की सौगात : भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा

by

भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना दूसरा घर मानते है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश को करोड़ों की सौगातें देकर साबित कर दिया कि हिमाचल मोदी जी का दूसरा घर है।  बिहारी लाल शर्मा ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को हमेशा हिमाचल की चिंता रहती है और जिस प्रकार से जेपी नड्डा ने केंद्र में हिमाचल का पक्ष रखा है इस सब सौगातें इसी का परिणामस्वरूप है। कांग्रेस पार्टी के नेताओं को यह सब देखना चाहिए, केंद्र सरकार के इन सब कदमों की सराहना करनी चाहिए, केंद्र ने हिमाचल में विकास का हमेशा ध्यान रखा है।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से वर्चुअली जुड़ कर हिमाचल के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में 500 करोड़ की लागत से तैयार किण्वन औद्योगिक प्लांट का उद्घाटन किया। इस दौरान मोदी ने देशभर में 12855 करोड़ रुपए से ज्यादा के विभिन्न प्रोजेक्ट का रिमोट का बटन दबाकर उद्घाटन और शिलान्यास किया।

उन्होंने कहा कि हिमाचल के नालागढ़ के किण्वन उद्योग में एंटीबायोटिक दवाइयों का रॉ मैटेरियल तैयार किया जाएगा। दावा किया जा रहा है कि इस उद्योग से देशभर में बनने वाली एंटीबायोटिक दवाइयों का 50 प्रतिशत रॉ मैटीरियल सप्लाई किया जाएगा। वर्चुअली उद्घाटन अवसर पर दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा भी मौजूद रहे।

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल के बिलासपुर एम्स में जन औषधि केंद्र व एम्स कैंपस में रेजिडेंशियल कैंपस व अन्य सुविधाओं का उद्घाटन किया। कुल्लू और चंबा मेडिकल कालेज में उन्होंने क्रिटिकल केयर ब्लाक का भी शिलान्यास किया। बेरोजगार युवाओं को दिया नियुक्ति पत्र इससे पहले वर्चुअल माध्यम से आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी देशभर में रोजगार मेले में 51 हजार से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए। पूरे देश में इस तरह के रोजगार मेले 40 जगह आयोजित किए गए। हिमाचल में भी 369 युवाओं को रोजगार दिया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जयराम ठाकुर से मिले कुनिहार ब्लॉक समिति के नवनिर्वाचित जन प्रतिनिधि

एएम नाथ। शिमला :  शिमला में अर्की विधानसभा क्षेत्र की कुनिहार ब्लॉक समिति में भारतीय जनता पार्टी समर्थित 15 नवनिर्वाचित सदस्यों ने सोलन जिलाध्यक्ष रतन पाल के साथ शिष्टाचार भेंट की। कुनिहार ब्लॉक समिति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला चम्बा में हुआ पोषण माह का आगाज

एएम नाथ। चम्बा : जिला कार्यक्रम अधिकारी कमल किशोर शर्मा के मार्गदर्शन पर आर आर भारद्वाज बाल विकास परियोजना अधिकारी सलूणी की अध्यक्षता में पोषण माह 2025 का आगाज किहार में किया गया। जिसमे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

11.30 करोड़ की लागत से शीघ्र बनेगा गढ़शंकर-झुंगियां मार्ग : विरोधी राजनीतिक दल धरना लगाकर सड़क बनने का लेना चाहते हैं श्रेय- रौड़ी

गढ़शंकर :21 अगस्त : आज विधानसभा क्षेत्र गढ़शंकर से विधायक तथा पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गढ़शंकर स्थित अपने कार्यालय में एक प्रैस भेंट में कहा कि गढ़शंकर से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टुंडी का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित : सफल व्यक्तियों के जीवन से प्रेरणा ले विद्यार्थी वर्ग – कुलदीप सिंह पठानिया

एएम नाथ । चंबा, (सिहुन्ता) 10 जनवरी :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में आज राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टुंडी का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। ...
Translate »
error: Content is protected !!