तीन मरीजों की मौत से मचा हड़कंप : जालंधर सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई ठप

by

जालंधर : सिविल अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में ऑक्सीजन सप्लाई में अचानक तकनीकी खराबी आने से हड़कंप मच गया. इस खामी के कारण ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखे तीन मरीजों की मौत हो गई. घटना रविवार शाम लगभग 7 बजे की है, जब अचानक मशीन बंद हो गई और मरीजों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी।

इसके बाद तीन मरीजों ने दम तोड़ दिया. घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश है।

दरअसल, अस्पताल प्रशासन ने भी ऑक्सीजन सप्लाई में तकनीकी खराबी की पुष्टि की है. सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. विनय आनंद ने बताया कि कुछ समय के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति में कमी जरूर आई थी, लेकिन उसे तत्काल ठीक कर दिया गया. उनका कहना है कि तीनों मरीज अलग-अलग गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थे. उनमें एक मरीज को सांप ने काटा था, दूसरा टीबी से ग्रसित था और तीसरा नशे की ओवरडोज का शिकार था. उन्होंने ऑक्सीजन की कमी को मौत का कारण मानने से इनकार किया।

वहीं, मृतकों के परिजनों का कहना है कि उनके मरीज ठीक हो रहे थे और बीते दो दिनों से उनकी तबीयत में सुधार दिख रहा था. परिजनों का आरोप है कि मशीन बंद होने के बाद सांस लेने में परेशानी होने के कारण ही मरीजों की मौत हुई है. घटना के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह और जिलाधिकारी डॉ. हिमांशु अग्रवाल तुरंत अस्पताल पहुंचे और हालात का जायजा लिया. स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ऑक्सीजन सप्लाई के दौरान कंप्रेसर में दिक्कत आ गई थी और इसकी पूरी जांच चंडीगढ़ से आई मेडिकल टीम करेगी. टीम को 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Anjali and Surbhi Selected for

Anjali and Surbhi Selected for Punjab Under-23 Women’s Cricket Team/Dr. Raman Gha Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.7 Hoshiarpur’s promising women cricketers Surbhi Narayan and Anjali Seemar, training at the HDCA Centre, have brought glory to the district...
article-image
पंजाब

पत्थर की एक खदान ढह जाने से 17 लोगों की मौत, कई लोग लापता – CM लालदुहोमा ने चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

मिजोरम :  मिजोरम के आइजोल जिले में पत्थर की एक खदान ढह जाने से 17 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग लापता हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डलहौजी -खजियार मार्ग पर खाई में समाई गाड़ी, गुरदासपुर के सैलानी की मौत

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भेजा शव एएम नाथ। चम्बा :   डलहौजी-खजियार मार्ग पर रविवार को कार के गहरी खाई में जा गिरने से एक पर्यटक की मौत हो गई। मृतक की...
पंजाब

31 मई तक सेवा केंद्रों का समय सुबह 9 बजे से सांय 4 बजे तक हुआ: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने कहा सेवा केंद्रों की सेवाएं लेने के लिए अब लेनी पड़ेगी अपॉइंटमेंट होशियारपुर :डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि कोविड-19 के फैलाव को रोकने के लिए  सेवा केंद्रों में समय...
Translate »
error: Content is protected !!