लैंड पूलिंग पॉलिसी के विरोध में सड़कों पर उतरा अकाली दल : सरकार को किसानों की एक इंच जमीन का टुकड़ा भी हड़पने नहीं देगी : सुखबीर बादल

by

चंडीगढ़, 28 जुलाई । पंजाब सरकार की लैंड पूलिंग पॉलिसी के विरोध में सोमवार को विपक्षी दल शिरोमणि अकाली दल सड़कों पर उतरा। भारी बारिश के बावजूद अकाली दल कार्यकर्ताओं ने मोहाली में विरोध प्रदर्शन किया।

रैली को संबोधित करते हुए सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि मोहाली में एयरोट्रोपोलिस प्रोजेक्ट के लिए अधिगृहित 2000 एकड़ जमीन का अभी उपयोग नहीं किया गया है ,जबकि सरकार इसके विस्तार के लिए 3535 एकड़ जमीन हड़पने की तैयारी में है। अकाली अध्यक्ष ने दोहराया कि उनकी पार्टी सरकार को किसानों की एक इंच जमीन का टुकड़ा भी हड़पने नहीं देगी।

उन्होंने कहा कि इसके लिए मैं कोई भी कुर्बानी देने के लिए तैयार हूं, लेकिन हम किसानों की पहले से सहमति लिए बिना सरकार को कोई जमीन लेने की अनुमति नही देंगे। सरदार बादल ने कहा कि पार्टी ने सुनिश्चित किया है कि किसानों को जमीन की मौजूदा कीमत का 400 फीसदी मिले और इसके बाद भी जमीन अधिग्रहण किसानों या जमीन मालिकों की सहमति से ही किया गया था। उन्होंने कहा कि किसानों और समाज के अन्य पीड़ित वर्ग आज भी हर सरकारी नीति में सरदार बादल के दयालु रवैये को याद करते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शहर के सभी वार्डों की समस्याओं को पहल के आधार पर किया जा रहा है हल: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री जिंपा ने वार्ड नंबर 6 के मोहल्ला कृष्णा नगर में 31 लाख रुपए की लागत से गलियों के निर्माण कार्य को करवाया शुरु होशियारपुर, 22 जून: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश यात्रा :पवित्र मणिमहेश डल झील के आस-पास कच्चरा, गीले कपडे और स्नान उपरान्त अपने अधोवस्त्र इधर-उधर न फैकें

मणिमहेश : यात्रा के दौरान कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे वातावरण दूषित हो तथा पर्यावरण को किसी प्रकार की क्षति हो। खाली प्लास्टिक की बोतलें एवं रैपर इत्यादि खुले में न फेकें...
article-image
पंजाब

सुखबीर बादल पर हमले की NIA करे जांच….पत्नी हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र

चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम और शिरामणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड़ में हमले की अभी एटीएस जांच कर रही है लेकिन पंजाब के बठिंडा लोकसभा सदस्य...
article-image
पंजाब

अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार, डूबने से एक की हुई मौत

पठानकोट के जसवाली गांव के पास हादसा होने की खबर सामने आयी है। बता दें कि अनियंत्रित होकर यूवीडीसी नहर में गिरी एक कार,कार में बाप और बेटी सवार थे। स्थानीय लोगों की मदद...
Translate »
error: Content is protected !!