तीन महीने से विभाग ने नहीं ली सुध: बंद पड़ा है सराहन उआहणा मैलोह रास्ता : जल शक्ति विभाग की नहर लीकेज से धंसा है डंगा

by
एएम नाथ। चम्बा (साहो) :   सराहन लचौड़ी उआहणा मैलोह पैदल रास्ता पिछले तीन महीने से बंद पड़ा है। इस रास्ते में जल शक्ति विभाग की नहर है। नहर के रिसाव से कुड्डी मोड़ पर डंगा धंस गया था। जिस वजह से रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है। इस रास्ते से प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आना जाना होता है। परंतु इस रास्ते के बंद होने से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के समाधान हेतू स्थानीय लोग कई बार विभाग को अवगत करवा चुके हैं परंतु सिवाय आश्वासन के कुछ नहीं मिला। चम्बा सदर विधायक नीरज नैय्यर के सराहन पंचायत के दौरे के दौरान लोगों ने विधायक के समक्ष भी इस मांग को रखा था परंतु तीन महीने बीत जाने के बाद भी उसका हल नहीं हुआ। जिला परिषद मनोज कुमार ने बताया कि लोगों ने इस समस्या बारे हमें अवगत करवाया था। हमने अधिशाषी अभियंता से मुलाकात कर इस समस्या बारे अवगत करवाया था। हमें जल्द इस समस्या के समाधान बारे आश्वस्त किया था। परंतु अभी तक हल नहीं हुआ है। अगर जल्द इस समस्या का हल नहीं हुआ तो इस बारे जिला परिषद सदन में आवाज उठाऊंगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

28 ग्राम चिट्टे के साथ तीन गिरफ्तार : लुधियाना के 2 युवक

बिलासपुर : पुलिस की विशेष जांच टीम (एसडीटी) ने नाकाबंदी के दौरान 28 ग्राम चिट्टे के साथ तीन गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ स्वारघाट थाना में मामला किया गया है।.  जानकारी के अनुसार,...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

3 बहनों के भाई की मौत-बारात से लौट रही स्कॉर्पियो खाई में गिरी : 6 दोस्त थे सवार

हिमाचल प्रदेश में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं और युवा जिंदगियां काल के मुंह में समा रही हैं. ताजा मामला सूबे के सिरमौर जिले का है. यहां पर बारात से लौट रही एक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रामलीला में दशरथ का किरदार निभा रहे एक्टर की स्टेज पर अचानक मौत

एएम नाथ । चंबा : चंबा में एक दुःखद घटना सामने आई है, यहां 70 वर्षीय अभिनेता अमरेश महाजन की रामलीला में राजा दशरथ की भूमिका निभाते समय हृदय गति रुकने से मौत हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्मार्ट सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग विषय पर कार्यशाला आयोजित

बीबीएन,29 जनवरी (तारा) : केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय एवं उद्योग विभाग हिमाचल प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में आज नालागढ़ में स्मार्ट सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग विषय पर कार्यशाला का आयोजन...
Translate »
error: Content is protected !!