तीन वर्षों में हिमाचल में सड़क दुर्घटनाओं में 2,643 लोगों की हुई मौत

by

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को विधानसभा को सूचित किया कि पिछले तीन वर्षों में सड़क दुर्घटनाओं में हिमाचल प्रदेश में 2,643 लोगों की जान चली गई।

विधायक भुवनेश्वर गौर के एक प्रश्न के लिखित उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि 31 जनवरी, 2026 तक पिछले तीन वर्षों में राज्य में 6,515 सड़क दुर्घटनाओं में 9,999 लोग घायल हुए। उन्होंने कहा कि तेज गति से वाहन चलाना, शराब पीकर गाड़ी चलाना, गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना, लापरवाही से गाड़ी चलाना और सड़कों की खराब स्थिति दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण थे।

पिछले तीन वर्षों में शिमला जिले में सबसे अधिक दुर्घटनाएं दर्ज की गईं। वर्ष 2023 में 300, वर्ष 2024 में 320 और 2025 में 270 दुर्घटनाएं हुईं। सुक्खू ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए 108 इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम की स्थापना, यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ प्रवर्तन अभियान और ओवर-स्पीडिंग और लापरवाही से गाड़ी चलाने पर चालान सहित कई उपाय किए गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में 76.57 करोड़ रुपये के उद्घाटन व शिलान्यास किए :देहरा के बनखंडी में 400 करोड़ रुपये की लागत से जूलॉजिकल पार्क का निर्माण किया जाएगा – मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

शाहपुर : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को जिला कांगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास के दौरान 76 करोड़ 57 लाख रुपये के विकास कार्यों के उद्घाटन तथा शिलान्यास किए।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का विधायक चन्द्रशेखर ने किया दौरा… दिया सहायता का आश्वासन

एएम नाथ। धर्मपुर, 12 जूलाई :  विधायक चन्द्रशेखर ने आज शनिवार को टीहरा और तनिहार पंचायत में हाल ही में हुए भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। सकोह में एक घर को इस आपदा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चिता पर काटा केक … पिता ने दिल पर पत्थर रखकर, बेटी के बर्थडे पर ही सजी अर्थी …देखकर सभी रोए

कवर्धा। कभी सोचा नहीं था कि जिस दिन बेटी केक काटेगी, उसी दिन उसे मुखाग्नि दूंगा—यह शब्द थे उस पिता के, जिसकी 14 वर्षीय बेटी आदित्री भट्टाचार्य का जन्मदिन मंगलवार को था। लेकिन नियति...
Translate »
error: Content is protected !!