साइबर धोखाधड़ी के तीन साल में 585 मामले दर्ज : मुख्यमंत्री सुक्खू

by

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को सदन को बताया कि राज्य में साइबर धोखाधड़ी के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है और 31 जनवरी 2026 तक पिछले तीन वर्षों में यहां कुल 585 मामले दर्ज किए गए।

मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक इंदर दत्त लखनपाल के एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि इन धोखाधड़ी में 150 करोड़ रुपये से अधिक के लेनदेन शामिल हैं और कुछ मामलों में बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत या लापरवाही सामने आई है।

सुक्खू ने बताया कि बैंक के चार कर्मचारियों को इन मामलों से जुड़े होने के संबंध में गिरफ्तार किया गया है जबकि इन मामलों में कुल 258 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और 10 करोड़ रुपये से अधिक की रकम बरामद की गई है।

सबसे अधिक 99 मामले सोलन जिले में दर्ज किए गए, जिसमें बद्दी औद्योगिक क्षेत्र शामिल है, इसके बाद कांगड़ा में 67, मंडी में 30, किन्नौर में 28, सिरमौर में 25, शिमला में 17, ऊना में 13, नूरपुर पुलिस जिले में 12, चंबा और कुल्लू में 10-10, हमीरपुर में सात, लाहौल-स्पीति में चार और बिलासपुर जिले में एक मामला दर्ज किया गया।

जिलावार आंकड़ों के अनुसार, सोलन में 49 लोगों को गिरफ्तार किया गया, चंबा में 15, कांगड़ा में 29, लाहौल-स्पीति में चार, मंडी में दो, सिरमौर में 24, किन्नौर में 19, शिमला के साइबर थाने में 11, मंडी के साइबर थाने में 49 और धर्मशाला के साइबर थाने में 55 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तकनीकी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के इस युग में डिजिटल धोखाधड़ी के मामलों की बढ़ती संख्या एक गंभीर चुनौती है तथा उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इन मामलों से निपटने के लिए लगातार उपाय कर रही है।

राज्य भर के 146 थानों में ‘साइबर हेल्प डेस्क’ स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा, आठ अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा चुका है, जबकि 29 अन्य अधिकारी वर्तमान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लोक निर्माण मंत्री ने श्री चिंतपूर्णी माता मंदिर में नवाया शीश

रोहित भदसाली। श्री चिंतपूर्णी जी(ऊना) :  लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने गुरुवार को श्री चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के अपने दौरे के दौरान माता श्री चिंतपूर्णी जी मंदिर में शीश नवाया।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिनदिहाड़े अगवा कर किया मर्डर : गढ़शंकर के बीत इलाके में युवक को अज्ञात युवक आरोपी गाड़ी स्क्रोपिओ में उठा कर ले गए,  2 घंटे बाद गंभीर घायल कर फेंका , अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत किया घोषित 

गढ़शंकर :  गढ़शंकर के बीत इलाके में गांव भवानीपुर के सताईस वर्षीय युवक को दिनदिहाड़े अगवा किया और गाड़ी में डाल कर ले गए दो घंटे बाद गढ़शंकर बीनेवाल रोड़ पर फेंक गए। वहां...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रशिक्षुता जागरूकता पर मैहतपुर औद्योगिक क्षेत्र में कार्यशाला आयोजित

ऊना, 10 अगस्त – जिला कौशल समिति द्वारा संकल्प कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षुता जागरूकता को लेकर मैहतपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मैहतपुर औद्योगिक संघ के अध्यक्ष...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

94 वर्षीय सेवानिवृत बीपीईओ किशोर चंद के देहांत के बाद उनके पारिवारिक सदस्यों ने उनका पार्थिव शरीर पीजीआई को किया सपुर्द

गढ़शंकर। गढ़शंकर के 94 वर्षीय सेवानिवृत बीपीईओ किशोर चंद के देहांत के बाद उनके पारिवारिक सदस्यों ने पीजीआई, चंडीगढ़ के लिए उनका पार्थिव शरीर  बॉडी डोनेशन कमेटी के चेयरमैन डॉ. तरसेम सिंह व रोटरी...
Translate »
error: Content is protected !!