ज़िला परिषद सोलन की कैन्टीन के लिए संविदाएं आमंत्रित

by

सोलन : ज़िला परिषद सोलन के प्रागंण में बनी कैन्टीन को एक वर्ष की अवधि के लिए किराए पर देने के लिए संविदाएं आमंत्रित की गई है। यह जानकारी ज़िला परिषद सोलन के सचिव जोगिन्द्र प्रकाश राणा ने दी।
उन्होंने कहा कि इच्छुक बोलीदाता 16 नवम्बर, 2023 को दोपहर 12.30 बजे ज़िला परिषद भवन सोलन के बैठक हाल में सार्वजनिक बोली के लिए आ सकते हैं।
जोगिन्द्र प्रकाश राणा ने कहा कि बोली 4,490 रुपए प्रतिमाह के हिसाब से शुरू होगी। इच्छुक बोलीदाता को 14 नवम्बर, 2023 सांय 05.00 बजे तक ज़िला परिषद सोलन के कार्यालय में 15 हजार रुपए की राशि नकद या बैंक ड्राफट के रूप में अमानत के तौर पर जमा करवानी होगी।
उन्होंने कहा कि इच्छुक बोलीदाता किसी भी कार्य दिवस को प्रातः 11.00 बजे से सांय 05.00 तक उक्त कैन्टीन का निरीक्षण कर सकते है। उन्होंने कहा कि निर्धारित तिथि के उपरांत कोई भी संविदाएं मान्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि बोली के समय समिति के निर्णय को अंतिम माना जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

22000 पशुओं का टीकाकरण लंपी बीमारी से बचाव के लिए इस वर्ष किया गया : डॉ संजीव नड्डा

मंडी 23 सितम्बर। उप निदेशक पशु स्वास्थ्य एवं प्रजनन डॉ संजीव नड्डा ने बताया लम्पी बीमारी से पशु धन को बचाने के लिए पशुपालन विभाग पूरी सजगता के साथ कार्य कर रहा है। प्रदेश...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हाईकोर्ट ने जमानत दी : न्यूड वीडियो लेकर उसे ब्लैकमेल करने वाले भारतीय सेना के जवान संजीव सिंह को हाईकोर्ट ने जमानत दी

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट की न्यूड वीडियो लेकर उसे ब्लैकमेल करने वाले भारतीय सेना के जवान संजीव सिंह को हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। बीते 24 सितंबर को वह गिरफ्तार हुआ था। आरोप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत डॉटर एम्पावरमेंट इनिशिएटिव पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन

एएम नाथ। मंडी : बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में वर्ष 2025 के दौरान डॉटर एम्पावरमेंट इनिशिएटिव (देई) के तहत संचालित विभिन्न गतिविधियों, अभियानों और नवाचारों पर आधारित एक कॉफी टेबल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला की समस्त ग्राम पंचायतों में 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस का होगा आयोजन

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने विशेष ग्राम सभा बैठकों के आयोजन को जारी किए आदेश एएम नाथ। चंबा : जिला की समस्त ग्राम पंचायतों में 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस का आयोजन किया जाएगा।  उपायुक्त...
Translate »
error: Content is protected !!