तीर्थन घाटी की जनता ने चुना नया नेतृत्व, पेखड़ी और शिल्ली पंचायत को मिले नए प्रधान, उप प्रधान।

by

तीर्थन घाटी, गुशैनी (परस राम भारती):- जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार की तीर्थन घाटी स्थित ग्राम पंचायत पेखड़ी और शिल्ली में वीरवार को दूसरे चरण के पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न हो गए। चुनाव परिणाम घोषित होते ही विजेता उम्मीदवारों का फूल-मालाओं और नारों के साथ भव्य स्वागत किया गया।

प्रशासन द्वारा चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए सभी मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा, पेयजल, बिजली तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई थी। चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारियों, कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों के सहयोग से मतदान प्रक्रिया सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इस दौरान उपमंडल अधिकारी बंजार पंकज शर्मा ने देर रात गुशैनी पहुंचकर चुनावी व्यवस्थाओं और प्रक्रिया का निरीक्षण किया।

पेखड़ी पंचायत में मनीषा डिंपल बनीं प्रधान

ग्राम पंचायत पेखड़ी में प्रधान पद के लिए कुल 1044 मत पड़े, जिनमें 17 मत रद्द हुए। विजेता उम्मीदवार मनीषा डिंपल को 402 मत मिले, जबकि कांता देवी को 299, फूला ठाकुर को 257 और पुष्पा देवी को 69 मत प्राप्त हुए। मनीषा डिंपल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 103 मतों से हराकर प्रधान पद पर जीत दर्ज की।

उप प्रधान पद के लिए कुल 1044 मत पड़े, जिनमें 16 मत रद्द तथा 6 मत नोटा में गए। नील चंद को 394, प्रताप सिंह को 384 और घनश्याम को 244 मत मिले। कड़े मुकाबले में नील चंद ने मात्र 10 मतों के अंतर से जीत हासिल कर उप प्रधान पद अपने नाम किया।

शिल्ली पंचायत में युवाओं पर जताया भरोसा

ग्राम पंचायत शिल्ली में मतदाताओं ने प्रधान और उप प्रधान दोनों पदों के लिए युवाओं को मौका दिया। प्रधान पद के लिए कुल 875 मत पड़े, जिनमें 6 मत रद्द और 3 मत नोटा में गए। टेक सिंह उर्फ चिराग पुत्र टीकम राम, गांव शरूगर को 476 मत प्राप्त हुए। उनके प्रतिद्वंद्वी मोहर सिंह को 216 तथा प्रकाश चंद को 174 मत मिले। टेक सिंह ने 260 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की।

उप प्रधान पद के लिए टेक सिंह पुत्र गधीर दास, गांव शील को 350 मत मिले। केहर सिंह को 262 तथा सेस राम को 253 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार टेक सिंह ने 88 मतों की बढ़त के साथ उप प्रधान पद पर विजय हासिल की।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद दोनों पंचायतों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। लोगों ने विजेता उम्मीदवारों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल और क्षेत्र के विकास की कामना की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

तीर्थन घाटी की दो बेटियों ने रोशन किया बंजार क्षेत्र का नाम।

देहुरी गांव की प्रांजली और पारुल ने मेहनत के दम पर प्रतिष्ठित संस्थानों में बनाई जगह। एक का नौणी विश्वविद्यालय तो दूसरी का एनआईटी हमीरपुर में चयन। ग्रामीण परिवेश से निकलकर बेटियों ने हासिल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हैकथॉन/साइबर क्राइम चैलेंज के लिए इंस्पैक्टर विक्रांत बौंसरा का चयन

10 शार्टलिस्ट में बौंसरा हिमाचल प्रदेश से एकमात्र पुलिस आफिसर ऊना : सी.सी.टी.एन.एस. हैकथॉन एंड साइबर क्राइम चैलेंज 2022 के लिए पूरे देश से 10 जवानों को शार्टलिस्ट किया है। जिनमें हिमाचल प्रदेश पुलिस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मिनिमम बैलेन्स रखने का झंझट खत्म, इन 5 बैंकों में नही लगेगा जुर्माना

मिनिमम बैलेंस ना रखने पर लगने वाली पेनाल्टी लंबे समय से बैंक ग्राहकों की परेशानी का कारण रही है। कई बार ग्राहक की जेब से बिना जानकारी के शुल्क कट जाता है। लेकिन अब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री की ओर से किए 785 करोड़ 32 लाख की 37 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की मिंजर मेला समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में ज़िला में विभिन्न परियोजनाओं पर 1500 करोड़ व्यय : कुलदीप सिंह पठानिया एएम नाथ। चम्बा...
Translate »
error: Content is protected !!