चंबा-चुवाड़ी सुरंग के लिए भूमि अधिग्रहण शुरू : पठानिया

by

विधानसभा अध्यक्ष, 2600 करोड़ से बनेगी 13 किलोमीटर लंबी सुरंग, बीओटी आधार पर होगा निर्माण

द्रमण-चुवाड़ी-चंबा वाया जोत मार्ग को एनएचएआई के अधीन लाने का होगा प्रयास

एएम नाथ। चंबा :; चंबा-चुवाड़ी सुरंग परियोजना को लेकर प्रदेश सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि सरकार इस महत्वाकांक्षी परियोजना को लेकर गंभीरता से काम कर रही है। सुरंग निर्माण से संबंधित भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अब शुरू की जा रही है। परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने पर करीब चार करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।
पठानिया ने बताया कि करीब 2600 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से लगभग 13 किलोमीटर लंबी सुरंग का निर्माण प्रस्तावित है। इसका निर्माण बिल्ड-ऑपरेट-ट्रांसफर (बीओटी) आधार पर किया जाएगा। सुरंग के बनने के बाद चंबा और चुवाड़ी के बीच आवागमन आसान होगा और दूरी भी काफी कम हो जाएगी। इससे लोगों को विशेष रूप से हर मौसम में बेहतर यातायात सुविधा मिलने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि चंबा-चुवाड़ी सुरंग क्षेत्र की कनेक्टिविटी के लिहाज से महत्वपूर्ण परियोजना साबित होगी। इससे चंबा जिले को कांगड़ा की ओर बेहतर संपर्क मिलेगा और लोगों को लंबी दूरी तय करने से राहत मिलेगी। सड़क संपर्क बेहतर होने से क्षेत्र में पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार चंबा क्षेत्र में सड़क ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी दिशा में द्रमण-चुवाड़ी-चंबा वाया जोत सड़क मार्ग को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधीन लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस मार्ग के एनएचएआई के अधीन आने से सड़क की गुणवत्ता, रखरखाव और यातायात व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। चंबा-चुवाड़ी सुरंग और सड़क मार्ग को लेकर चल रही प्रक्रियाओं के पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलने के साथ-साथ दूरदराज के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अमृतसर में जहरीली शराब पीने लोगों की मौत पंजाब सरकार की नालायकी का परिणाम : पंजाब सरकार की कानून व्यवस्था का निकला जनाजा : खन्ना

होशियारपुर 13 मई :  भाजपा के पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पंजाब की भगवंत मान नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार की नाकामियों का हर्जाना पंजाब की जनता को भुगतना पड़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेब खरीद में डिजिटल बदलाव, एचपीएमआईएस से पारदर्शिता सुनिश्चित ….8 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीद, 17 हजार से ज्यादा बागवान पंजीकृत : सुक्खू

एचपीएमआईएस पोर्टल से सेब खरीद प्रक्रिया हुई डिजिटल, सीधे बैंक खातों में होगा भुगतान : मुख्यमंत्री सुक्खू एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में मंडी मध्यस्थता योजना (एमआईएस) के तहत अब तक 8 हजार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुपोषण मुक्त बचपन की दिशा में पहल : बैरागढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया गया मिशन जीवन उपहार का प्रशिक्षण

कुपोषित बच्चों की पहचान और पोषण सुधार पर दिया गया विशेष प्रशिक्षण एएम नाथ। तीसा : बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय तीसा के अंतर्गत वृत बैरागढ़ में मिशन जीवन उपहार कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसजीपीसी चुनावों के लिए मतदाता पंजीकरण 29 फरवरी तक – DC राघव शर्मा

ऊना, 2 जनवरी – शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव के हेतू निर्वाचक नामावली तैयार करने का कार्य शुरू कर दिया गया है जोकि 29 फरवरी तक चलेगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त...
Translate »
error: Content is protected !!