तीसरे दिन में प्रवेश : सीपीआई (एम) की ज्वलंत मुद्दों पर लोगों से संपर्क मुहिम

by

गढ़शंकर, 3 सितंबर: सीपीआई (एम) के केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर गढ़शंकर तहसील के लोगों के साथ उनके ज्वलंत मुद्दों पर संपर्क अभियान शुरू किया गया है। आज मुहिम के तीसरे दिन बीबी सुभाष मट्टू के नेतृत्व में तथा समिति सदस्य सुरिंदर कौर चुम्बर, रेशम कौर व शीला रानी की अध्यक्षता में गांव गढ़ी मट्टों तथा गढ़शंकर के क्षेत्र में बैठकें की गई। बीबी सुभाष मट्टू ने 12 मांगों के बारे में बात की और कहा महंगाई आसमान छू रही है, दो वक्त की रोटी का प्रबंध करना मुश्किल है, केंद्र की मोदी सरकार देश को सांप्रदायिक आधार पर बांटकर बड़ी संख्या में समुदायों का वोट बटोरना चाहती है। बीबी मट्टू व बीबी चुंबर ने कहा कि पिछले वर्षों में तेरह लाख, तेरह हजार महिलाएं लापता हैं, जिनका कोई पता नहीं है, कुछ को गलत रास्ते पर धकेल दिया गया और कुछ को अंग-भंग कर मार डाला गया, जिनका अभी तक कोई सुराग नहीं है। उन्होंने लोगों को एकजुट होकर ऐसी घटनाओं के प्रति जागरूक किया और 2024 के संसदीय चुनाव में मोदी सरकार को गद्दी से उतारने की बात की। उन्होंने मांग की कि पंजाब सरकार गरीबों के काटे गए नीले कार्ड दोबारा बहाल करे। पंजाब सरकार से मनरेगा योजना को गांवों सहित शहरों में भी पारदर्शी तरीके से लागू करने की मांग की। इस अवसर पर महिंदर कौर, जसविंदर कौर, मंजू, कमलेश कुमारी, दलजीत कौर, हिना, पूजा, मनजिंदर कौर, नछत्तर कौर, कृष्णा, परविंदर कौर, पाल कौर, हरबंस कौर, सुरजीत कौर, सुनीता देवी, बख्शीश कौर, जसवीर कौर ,सोनू कलेर,जसप्रीत आदि मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शहीद भगत सिंह की दुर्लभ वीडियो फुटेज भारत लाने की पहल तेज, सीएम भगवंत मान ने ब्रिटेन के कानूनविदों से मांगा सहयोग

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की दुर्लभ वीडियो फुटेज प्राप्त करने में राज्य सरकार की सहायता के लिए ब्रिटेन के कानूनविदों से समर्थन की अपील की। अपने सरकारी...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पंजवड़ की लाहौर में हत्या : आतंकी संगठन खालिस्तान कमांडो फोर्स के चीफ परमजीत सिंह पंजवड़ को दो लोगों ने गोलियां मारी

जालंधर : आतंकी संगठन खालिस्तान कमांडो फोर्स के चीफ परमजीत सिंह पंजवड़ की लाहौर में हत्या कर दी गई है, उसे जौहर कस्बे की सनफ्लावर सोसाइटी में घुसकर गोलियां मारी गईं। भारत में आतंकवाद...
article-image
पंजाब

डीएवी कालेज गढ़शंकर का बी.ए. भाग तृतीय का परिणाम शानदार रहा

गढ़शंकर: गत दिनों पंजाब विश्वविद्याल द्वासा घोषित किए परिणाम में डी.ए.वी. कालेज फॉर गल्र्स गढ़शंकर का बी.ए. भाग तृतीय का परिणाम शानदार रहा और सभी छात्राएं शानदार अंक हासिल कर पास हुईं। घोषित परिणाम...
article-image
पंजाब

डिप्टी कमिश्नर ने दसूहा और मुकेरियां सब-डिवीजन में चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

अधिकारियों को निर्धारित समय में काम पूरा करवाने के निर्देश, दसूहा अस्पताल में ड्रग वेयरहाउस और मुकेरियां अस्पताल की अपग्रेडेशन का काम जल्द होगा पूरासब-डिवीजनों में गेहूं की खरीद प्रक्रिया संतोषजनकदसूहा/होशियारपुर, 29 अप्रैल :...
Translate »
error: Content is protected !!