तेजधार हथियारों से युवक को काट कर मार डाला : होशियारपुर के कालूबहार गांव में रंजिशन

by

जालंधर : पंजाब के होशियारपुर के गांव कालूबहार में भोगपुर (जालंधर) के एक युवक की रंजिशन सरेआम तेजधार हथियारों के साथ हत्या कर दी गई। हत्या का सही कारण तो अभी तक पता नहीं चल पाया है।
भोगपुर का युवक मनजीत सिंह उर्फ ​​जीता डॉन पुत्र विशाखा सिंह निवासी वार्ड नंबर 11 पड़ोसी जिले होशियारपुर के गांव कालूबहार में गया था। पता चला है कि गांव के ही सूरज राणा पुत्र सतपाल राणा के साथ मनजीत उर्फ डॉन की किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी।
बाद में बात मारपीट तक जा पहुंची। सूरज राणा और उसके साथियों ने सरेआम मनजीत को तेजधार हथियारों के साथ जख्मी करके मौके से फरार हो गए। लोगों ने नजदीक पड़ते भोगपुर के निजी जौहल अस्पताल में लहूलुहान अवस्था में मनजीत को पहुंचाया। जहां से उसे उसे सिविल अस्पताल जालंधर के लिए रेफर कर दिया, लेकिन जालंधर में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना बुल्लोवाल की पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना : 2.07 ग्राम चिट्टे सहित एक काबू

ऊना। ऊना जिले की चंद्र कॉलोनी में पुलिस ने 2.07 ग्राम चिट्टे सहित एक युवक को काबू किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, ऊना पुलिस के मुलाजिम कॉलोनी के पास गश्त पर थे। इस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल ने रखा प्रस्ताव : मल्लिकार्जुन खड़गे होंगे ‘इंडिया’ गठबंधन में पीएम दावेदार ?

नई दिल्ली : इंडिया गठबंधन की बैठक में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पीएम पद के उम्मीदवार के नाम को लेकर चर्चा की। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान ममता बनर्जी ने मल्लिकार्जुन खड़गे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मासिक धर्म के प्रति फैली भ्रान्तियों के बारे में सरकारी कॉलेज लिल्हकोठी में छात्राओं को किया जागरूक :’वो दिन’ योजना के तहत शिविर आयोजित

एएम नाथ। चम्बा :   महिला एवं बाल विकास विभाग चम्बा द्वारा वीरवार को राजकीय महाविद्यालय लिल्हकोठी में ‘वो दिन’ कार्यक्रम के तहत जिलास्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तहसीलदार जोगिंदर नगर की अध्यक्षता में पटवारी-कानूनगो की बैठक आयोजित – राजस्व संबंधी सभी कार्यों का करें समयबद्ध निपटारा : डॉ. मुकुल शर्मा

एएम नाथ।  जोगिंदर नगर, 10 सितंबर: तहसीलदार जोगिंदर नगर डॉ. मुकुल शर्मा ने कहा कि ग्रामीण राजस्व अधिकारी (पटवारी) तथा कानूनगो सभी राजस्व संबंधी कार्यों का समयबद्ध निपटारा करना सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!