IOA की अध्यक्ष पीटी उषा ने कहा – विनेश को सभी तरह की मेडिकल और इमोशनल सपोर्ट दे रहे : रातभर हुई वजन घटाने की कोशिश- काटे बाल, डॉ. ने बताया क्यों फेल हुईं विनेश

by

रिस ओलंपिक 2024 के 50kg महिला फ्रीस्टाइल कुश्ती के फाइनल से भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को अयोग्य करार दिया गया है। उनका वजन जरूरी 50kg से 100 ग्राम अधिक था। IOA की अध्यक्ष पीटी उषा ने कहा है कि विनेश को हर तरह की मदद दी जा रही है। डॉ. दिनशॉ पौडीवाला ने बताया है कि विनेश फोगाट क्यों 50kg वजन हासिल नहीं कर पाईं। रातभर उनका वजन कम करने की कोशिश की गई।

विनेश फोगाट की अयोग्यता पर भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष पीटी उषा ने कहा, “विनेश की अयोग्यता बहुत चौंकाने वाली है। मैंने कुछ समय पहले ओलंपिक विलेज पॉलीक्लिनिक में उनसे मुलाकात की। उन्हें भारतीय ओलंपिक संघ, भारत सरकार और पूरे देश की ओर से पूरे समर्थन का आश्वासन दिया। हम विनेश को सभी तरह की मेडिकल और इमोशनल सपोर्ट दे रहे हैं। भारतीय कुश्ती महासंघ ने UWW से संपर्क किया है। वह इस पर जहां तक हो सके सख्त कार्रवाई कर रहा है। विनेश की मेडिकल टीम ने रातभर प्रयास किए ताकि वह जरूरी वजन को पा सकें।”

डॉ. दिनशॉ पौडीवाला बोले- रातभर हुई विनेश फोगाट का वजन घटाने की कोशिश

भारतीय दल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनशॉ पौडीवाला ने विनेश फोगाट की अयोग्यता पर कहा, “पहलवान कई बार अपने वजन से कम वजन वाले वर्ग की स्पर्धा में हिस्सा लेते हैं। इससे उन्हें कम मजबूत विरोधी से लड़ने की बढ़त मिलती है। सुबह वजन लिए जाने से पहले पहलवान का वजन कम करने की प्रक्रिया होती है। इस दौरान उसे नियंत्रित खाना और पानी दिया जाता है। एक्सरसाइज कर एथलीट पसीना बहाते हैं।”

डॉ पौडीवाला ने कहा, “वजन में की गई यह कमी आपको कम वजन वाले वर्ग में आने का फायदा देती है, लेकिन इसके चलते कमजोरी होती है। पहलवान सीमित पानी और हाई एनर्जी फूड लेते हैं। यह वजन कराए जाने के बाद दिया जाता है। विनेश के न्यूट्रिशनिस्ट ने महसूस किया कि वह दिन भर में 1.5 किलोग्राम खाना-पानी लेती है तो उन्हें मुकाबलों के लिए पर्याप्त ऊर्जा मिलेगी। कभी-कभी प्रतियोगिता के बाद वजन बढ़ जाता है।”

उन्होंने कहा, “विनेश के तीन मुकाबले हुए। शरीर में पानी की कमी रोकने के लिए उसे कुछ मात्रा में पानी दिया गया। हमने पाया कि उसका वजन सामान्य से अधिक बढ़ गया था। कोच ने वजन घटाने की प्रक्रिया शुरू की। रात भर हमने वजन घटाने की कोशिश की। सभी प्रयासों के बावजूद विनेश का वजन उसके 50kg वजन वर्ग से 100 ग्राम अधिक था। हमने उसके बाल काटने और कपड़े छोटे करने सहित सभी संभव कठोर उपाय किए। इसके बावजूद वह 50kg वजन वर्ग में नहीं आ सकीं।”

पीएम नरेंद्र मोदी ने की पीटी उषा से बात

इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने IOA अध्यक्ष पीटी उषा से बात की है। उन्होंने जानकारी ली कि भारत के पास क्या विकल्प हैं। उन्होंने विनेश के मामले में मदद के लिए सभी विकल्पों पर विचार करने के लिए कहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एग्जीक्यूटिंग एजेंसियां लंबित कार्यों में लाएं तेजी, प्रत्येक योजना को समयबद्ध करें पूरा: अभिषेक जैन

सचिव (वित्त) ने डिसेंट्रलाइज्ड प्लानिंग प्रोग्राम के तहत योजनाओं की समीक्षा की एएम नाथ।  बिलासपुर, 30 नवम्बर: सचिव (वित्त, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी, 20 सूत्रीय कार्यक्रम) डॉ. अभिषेक जैन ने शनिवार देर सायं बचत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गुणवत्ता युक्त शिक्षा के लिए राज्य सरकार उठा रही आवश्यक कदम : कुलदीप पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने उच्च विद्यालय ढलोग के मेधावी विद्यार्थी किए पुरस्कृत 40 लाख 53 हजार की धनराशि से नवनिर्मित अतिरिक्त स्कूल भवन का किया लोकार्पण एएम नाथ। चंबा, (बनीखेत) : विधानसभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से आत्मनिर्भर बनने का प्रयास करें : DC मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना पारंपरिक कारीगरों एवं शिल्पकारों को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण योजना है योजना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकारी हाई स्कूल बुंबलू के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित : आपदा में की राजनीति और अब यात्रा निकाल रही है भाजपा : इंद्र दत्त लखनपाल

बड़सर : 11  जनवरी :  विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा है कि बड़सर में करोड़ों की लागत से बन रहे मिनी सचिवालय का कार्य अतिशीघ्र पूरा करके इसका लोकार्पण मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!