तेज रफ्तार कैंटर व ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर में एक की मौत : एक नामजद

by

नवांशहर। थाना सिटी पुलिस ने कैंटर व ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर के मीन सरकार निवासी नाजीया बीबी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति लियाकत अली जम्मू कश्मीर के ही कुलाम हुसैन के साथ कैंटर पर कंडक्टर का काम करते हैं। वह कैंटर का ड्राइवर है। उक्त दोनों व्यक्ति 13 अक्तूबर को छहद से जम्मू को आ रहे थे। इस दौरान जब वह गांव बरनाला बाईपास के पास पहुंचे तो रात करीब डेढ बजे ड्राइवर कुलाम हुसैन ने कैंटर को लापरवाही के साथ चलाते हुए आगे जा रही ट्रैक्टर ट्राली जिसमें लकड़ी का गुटका लदा हुआ था, के बीच पीछे से टक्कर मार दी। जिससे उनके पति गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्हें राहगीरों की मदद से नकोदर चौक जालंधर के एक न्यूरो सैंटर में दाखिल करवाया गया। जहां पर 14 अक्तूबर को उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने मीन सरकार निवासी मोहम्मद गुलजार चौधरी के बयानों पर सीआरपीसी की धारा-174 के तहत सूचना दर्ज की। जिसके बाद अब उन्हें यकीन है कि ये हादसा कैंटर ड्राइवर कुलाम हुसैन द्वारा लापरवाही व तेज रफ्तार के साथ चलाने के कारण हुआ है। जिस कारण उनके पति की मौत हुई है। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा- 304-ए व 427 के तहत मामला दर्ज किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में शिक्षक-अभिभावक एसोसिएशन की बैठक संपन्न

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में शिक्षक-अभिभावक एसोसिएशन (पीटीए) की बैठक हुई। जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के अभिभावकों ने भाग लिया। बैठक के दौरान छात्रों के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा...
article-image
पंजाब

बच्ची का चेहरा टायर के नीचे आ गया, आंखें निकलीं बाहर : बच्ची की माँ ने कहा – जितने पैसे चाहिए ले लो, मेरी बेटी को लौटा दो

लुधियाना , 16 दिसंबर :  सेक्टर-32 स्थित बीसीएम  स्कूल में बस ने दूसरी क्लास की छात्रा को कुचल दिया। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची का चेहरा टायर के नीचे आ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी में पंजाब की एक निजी बस खाई में गिरी : बस में सवारियां होती तो हो सकता था बड़ा हादसा

रोहित जसवाल / चिंतपूर्णी :  रविवार को सुबह नौ बजे के करीब पंजाब की एक निजी बस तलवाड़ा बाईपास के पास खाई में जा गिरी। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।  इस...
article-image
पंजाब

बुजुर्ग दंपती को शिवसेना नेता ने सरेआम पीटा: घर में तोड़फोड़ की, महिला के खींचे बाल

लुधियाना : शिवसेना नेता ने दंपती से मारपीट की है। लुधियाना के हैबोवाल की दुर्गा कॉलोनी इलाके में मकान के विवाद को लेकर शिवसेना नेता ने अपने साथियों के साथ पति-पत्नी के साथ बुरी...
Translate »
error: Content is protected !!