त्रियूंड में वन विभाग अब नहीं वसूल पाएगा फीस : आदि हिमानी में दोबारा लगेंगी सोलर लाइट्स :सुधीर शर्मा

by

धर्मशाला।  आदि हिमानी चामुंडा मंदिर के रास्ते उखाड़ी गई सोलर लाइटें दोबारा लगाई जाएंगी। यह बात कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने कही। रविवार को वीडियो बयान जारी करके सुधीर शर्मा ने कहा कि इस गंभीर मसले पर उनकी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से बात हुई है। इसके बाद उन्होंने लाइटों को दोबारा लगाने के आदेश जारी किए हैं। सुधीर शर्मा ने इस बारे में सबसे पहले मसला उठाते हुए पुलिस में शिकायत दी थी। सुधीर शर्मा ने आगे कहा कि त्रियूंड में भी वन विभाग ने फीस वसूलने का फैसला लिया था, उस पर भी सीएम ने रोक लगाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि देश-दुनिया के लाखों भक्तों की आस्था का केंद्र आदि हिमानी चामुंडा मंदिर के रास्ते से सोलर लाइटें काटना व खोलना शर्मनाक है। आदि हिमानी चामुंडा के रास्ते दर्जनों सोलर लाइटें लगाई गई थीं। रात के समय इन लाइटों से मंदिर का अनूठा नजारा दुनिया भर के भक्तों को आकर्षित कर रहा था। आदि हिमानी चामुंडा हिमाचल में धार्मिक पर्यटन का बड़ा केंद्र बन रहा है।
जदरांगल में ही बनेगी सेंट्रल यूनिवर्सिटी
सुधीर शर्मा ने कहा कि जदरांगल में ही सेंट्रल यूनिवर्सिटी का काम होगा। प्रदेश सरकार जल्द इसके लिए 30 करोड़ रुपए जमा करवाने जा रही है। धर्मशाला को कर्मभूमि बनाने के बाद उन्होंने जनता की मांग पर जदरांगल में सीयू का सपना देखा था। उन्होंने जनता को भरोसा दिया कि सीयू का जदरांगल में काम हर हाल में करवाया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विज्ञापनों के प्रमाणीकरण और पेड न्यूज का एमसीएमसी करेगी अवलोकन : चुनाव प्रक्रिया में विज्ञापन का प्रमाणीकरण आवश्यक -मुकेश रेपसवाल

आदर्श-आचार संहिता के पालन से सम्बद्ध है विज्ञापन प्रमाणन एएम नाथ।  चंबा, 26 मार्च :  उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत सभी राजनैतिक दलों, समूह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

संगरूर से सुखपाल खैहरा और जालंधर से पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी को टिकट :कांग्रेस ने 10 उम्मीदवारों की जारी सूची में पंजाब की 7 उम्मीदवार शामिल

  नई दिल्ली : कांग्रेस दुआरा 10 सीटों ओर आज आने और उम्मीदवार घोषित कर दिए। जिन्में पंजाब की पहली बार 6 सीटों पर उम्मीदवार एलान कर दिए है। अभी श्री आनंदपुर साहिब सहित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पैरा फिटर, पंप ऑपरेटर और मल्टीपर्पज वर्कर के 5000 पद भरे जाएंगे : डिप्टी सीएम अग्निहोत्री

एएम नाथ । शिमला : डिप्टी सीएम  मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जल शक्ति विभाग में पैरा फिटर, पैरा पंप ऑपरेटर, मल्टीपर्पज वर्कर के 5,000 पद भरे जाने हैं। 2,500 पद भर दिए हैं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नादौन में 43 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक होटल: आरएस बाली

एचपीटीडीसी के अध्यक्ष ने यूथ फेस्टिवल के समापन से पहले किया साइट का निरीक्षण नादौन 23 नवंबर। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू...
Translate »
error: Content is protected !!