पर्यटन की दृष्टि से विकसित होगा बाड़ीधार क्षेत्र – संजय अवस्थी

by

अर्की (सोलन) मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करना उनकी प्राथमिकता है। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत देवरा में जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।

संजय अवस्थी ने कहा कि क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बाड़ीधार में अधोसरंचना विकास पर ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सवावा गांव से बाड़ीधार को जोड़ने के लिए रज्जो मार्ग बनाने के कार्य को विधायक प्राथमिकता में डाला गया है। रज्जो मार्ग के निर्माण के लिए लगभग 150 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे। इससे पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय निवासियों को रोज़गार के अवसर भी उपलब्ध होंगे।
उन्होंने कहा कि शिक्षित बेरोज़गार युवाओं को रोज़गार उपलब्ध करवाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इसके दृष्टिगत राज्य सरकार ने 680 करोड़ रुपए की राजीव गांधी स्वरोज़गार स्टार्ट अप योजना आरम्भ की है। इस योजना के अंतर्गत युवाओं को ई-टैक्सी की खरीद पर 50 प्रतिशत का अनुदान दिया जाएगा। उन्होंने युवाओं से इस योजना का लाभ उठाने का आग्रह भी किया।
मुख्य संसदीय सचिव ने ग्राम पचंायत देवरा में 7.31 करोड़ की अनुमानित लागत से बनने वाले ग्राम पंचायत देवरा की मंज्याट, पाटी, देवरा, पपलोटा संपर्क मार्ग का शिलान्यास किया। उन्होंने राजकीय प्राथमिक पाठशाला देवरा में 3.50 लाख रुपए की राशि से निर्मित अतिरिक्त कमरे का लोकार्पण भी किया।
मुख्य संसदीय सचिव ने ग्राम पंचायत देवरा में कम वोल्टेज की समस्या के समाधान के विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए।
उन्होंने ग्राम पंचायत देवरा के गांव पाटी में सामुदायिक भवन के लिए एक लाख रुपए अतिरिक्त राशि व जंज घर से प्राथमिक पाठशाला पाटी के लिए संपर्क सड़क को पक्का करने के लिए 03 लाख रुपए देने की घोषणा की।
संजय अवस्थी ने महिला मंडल भवन देवरा की मुरम्मत के लिए 50 हजार रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले के राजकीय प्राथमिक पाठशाला देवरा के छात्रों को 1100 रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने महिला मण्डल जखोली, कोकड़ी, खालसा पाट्टी, देवरा को 11 हजार रुपए प्रति महिला मण्डल देने की घोषणा भी की।
इस अवसर पर प्राथमिक पाठशाला के बच्चों ने तथा महिला मंडल देवरा की महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
संजय अवस्थी ने इस अवसर पर लोगों की समस्याएं सुनी और इनके शीघ्र निपटारे के सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए।
इस अवसर पर खंड कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप, नगर पंचायत अर्की के अध्यक्ष अनुज गुप्ता, अनुसूचित जाति लीग सोलन के अध्यक्ष सीडी बंसल, नगर पंचायत अर्की की पार्षद रुचिका गुप्ता, ग्राम पंचायत देवरा के प्रधान रूप सिंह ठाकुर, ग्राम पंचायत रोहांज जलाणा की प्रधान सुनीता गर्ग, ग्राम पंचायत चम्यवाल की प्रधान उर्मिला ठाकुर, ग्राम पंचायत जघुन की प्रधान अमिता ठाकुर, ग्राम पंचायत कुनिहार के प्रधान राकेश ठाकुर, बाघल लैंड लूजर समिति के प्रधान जगदीश ठाकुर, उपमण्डलाधिकारी अर्की यादविंदर पाल, उप पुलिस अधीक्षक कण्डाघाट संदीप शर्मा, लोक निर्माण विभाग अर्की के अधिशाषी अभियंता शशि पाल, खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी श्याम ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
.0.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला विंटर कार्निवल का पांचवा दिन रहा जिला चम्बा, मण्डी, सिरमौर और शिमला के कलाकारों के नाम

शिमला 29 दिसम्बर – शिमला विंटर कार्निवल के पांचवे दिन जिला चम्बा, मण्डी, सिरमौर और शिमला के सांस्कृतिक दलों ने लोगों का मनोरंजन किया। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ लोक गायिका मनसा पंडित, स्वर साधना कला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजलक्ष्मी संविद् गुरुकुलम् सैनिक स्कूल में ‘चिट्टे से बचें, योग चुनें’ विषय पर योग सत्र आयोजित

बीबीएन, 04 फरवरी (तारा) : राजलक्ष्मी संविद् गुरुकुलम् सैनिक स्कूल बारियां (नालागढ़) में प्रातः 6:30 बजे से 7:15 बजे तक “चिट्टे से बचें, योग चुनें” विषय पर एक विशेष योग सत्र का आयोजन किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष जिला स्तरीय दशहरा महोत्सव के समापन समारोह में होंगे मुख्य अतिथि 

एएम नाथ।चंबा,11 अक्तूबर :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 12  अक्तूबर  को सांय 7 बजे  सिहुंता में जिला स्तरीय दशहरा महोत्सव के समापन समारोह में  मुख्य अतिथि शामिल होंगे । विधानसभा अध्यक्ष के प्रवास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्रियों को दिशा-निर्देश जारी – दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे लोगों की समस्याएं सुनने घर-द्वार आ रही है प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री

एएम नाथ, रोहित भदसाली। शिमला / मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आम लोगों से सीधा संवाद स्थापित करने और प्रदेश सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों के कार्यान्वयन का धरातल पर स्वयं आकलन करने...
Translate »
error: Content is protected !!