थल सेना अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 10 तक

by
रोहित जसवाल।  हमीरपुर 01 अप्रैल। थल सेना में अग्निवीरों की भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीकरण के लिए अब कुछ दिन ही शेष रह गए हैं। थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल बीएस भंडारी ने बताया कि इस भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 10 अप्रैल तक किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की पहले ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा होगी और उसके बाद भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। आवेदन के इच्छुक एवं पात्र युवा वेबसाइट – ज्वाइनइंडियनआर्मी.एनआईसी.इन joinindianarmy.nic.in पर लॉग इन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण करवाने वाले उम्मीदवार का एक्टिव मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी होनी चाहिए, ताकि भविष्य में उससे संपर्क किया जा सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बच्चों को देश का नाम भी नहीं पता : विधायक करेंगे मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से शिकायत

भरमौर : हिमाचल के जनजातीय क्षेत्र पांगी का ऐसा प्राथमिक स्कूल है, यहां पर पढ़ने वाले बच्चे अपने देश का नाम भी नहीं जानते । इसका खुलासा तब हुआ, जब बुधवार को भरमौर के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में 30 नवंबर तक बनेगा प्रत्येक व्यक्ति का स्वास्थ्य पहचान-पत्रः मुख्यमंत्री सुक्खू

आईजीएमसी के वार्षिक कार्यक्रम ‘स्टिमुलस’ के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज इंदिरा गांधी राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं अस्पताल, शिमला के वार्षिक कार्यक्रम ‘स्टिमुलस’ के समापन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अब सभी को बनवाने पड़ेंगे अपार कार्ड, जाने इस कार्ड से जुडी सभी बातें..अपार आईडी कैसे बनवाएं ?

नई दिल्ली :- आज के डिजिटल युग में भारत सरकार शिक्षा के क्षेत्र में नए बदलाव तथा सुधार कर रही है। इन्हीं में से एक है  अपार आईडी , जिसे Automated Permanent Academic Account...
article-image
हिमाचल प्रदेश

8,000 रुपये रिश्वत लेते एएसआई विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

पटियाला : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने थाना अनाज मंडी पटियाला के अधीन फग्गनमाजरा के इंचार्ज सहायक सब-इंस्पेक्टर एएसआई नराता राम को 8,000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि...
Translate »
error: Content is protected !!