थल सेना अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 10 तक

by
रोहित जसवाल।  हमीरपुर 01 अप्रैल। थल सेना में अग्निवीरों की भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीकरण के लिए अब कुछ दिन ही शेष रह गए हैं। थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल बीएस भंडारी ने बताया कि इस भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 10 अप्रैल तक किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की पहले ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा होगी और उसके बाद भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। आवेदन के इच्छुक एवं पात्र युवा वेबसाइट – ज्वाइनइंडियनआर्मी.एनआईसी.इन joinindianarmy.nic.in पर लॉग इन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण करवाने वाले उम्मीदवार का एक्टिव मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी होनी चाहिए, ताकि भविष्य में उससे संपर्क किया जा सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नई लोकसभा में पंजाब को 19 , हिमाचल को 5 और हरियाणा को मिल सकती 18 सीटें : लोकसभा की सीटों के परिसीमन  को लेकर जो मसौदा उभर रहा

चंडीगढ़ : देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में एक बड़ा बदलाव आकार लेता दिख रहा है। महिला आरक्षण को जमीन पर उतारने की कवायद के बीच लोकसभा की सीटों के परिसीमन  को लेकर जो मसौदा...
हिमाचल प्रदेश

उचित मूल्य की 10 दुकानों के लिए ऑनलाइन आवेदन एक दिसंबर तक L

हमीरपुर 31 अक्तूबर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत हमीरपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खुलने वाली उचित मूल्य की 10 दुकानों के लिए एक दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला खाद्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रविवार तक पालकवाह में कोरोना मरीजों के लिए अतिरिक्त 35 बेड होंगे उपलब्धः डीसी

उपायुक्त राघव शर्मा ने पालकवाह व पंडोगा में मेक शिफ्ट कोविड अस्पतालों का किया निरीक्षण ऊना – पालकवाह में कोरोना मरीजों के लिए बनाए गए मेक शिफ्ट अस्पताल में 35 अतिरिक्त बेड लगाने का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनाव के पहले चरण में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की बड़ी जीत : डॉ. बिंदल

एएम नाथ ।  शिमला : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने दावा किया है कि हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव के प्रथम चरण में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने प्रचंड जीत दर्ज की...
Translate »
error: Content is protected !!