थाना कलां में चार दिवसीय कैच द रेन जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ

by

ऊना : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य, कृषि व पशु पालन विभाग मंत्री वीरेंद्र कंवर ने थाना कलां में आज कैच द रेन अभियान के तहत चार दिवसीय जागरूकता शिविर का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का उद्देश्य वर्षा जल संग्रहित करने के लिए वर्षा जल संचयन रचनाओं का निर्माण करना तथा अभियान के सफल कार्यान्वन के लिए सूचना प्रसार व शिक्षा संचार जैसी गतिविधियों के माध्यम से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे लोगों को जागरूक करना है। इस मौके पर वीरेंद्र कंवर ने लोगों को पानी को बचाने के लिए कैच द रेन की शपथ भी दिलाई।
वीरेंद्र कंवर ने बताया बंगाणा ब्लॉक की थानाकलां, दोबड़, डीहर व खरियालता पंचायतों को वाटर शैड परियोजना में चयनित किया गया है, जिसमें 2 हज़ार हैक्टेयर क्षेत्र को कवर किया जाएगा और पानी के संरक्षण, तालाब व कुओं के संवर्धन जैसे कार्यों पर 5.63 करोड रूपये की राशि खर्च की जाएगी। इसके अलावा कृषि, उद्यान व पौधा रोपण जैसी गतिविधियां भी इस प्रोजैक्ट के तहत की जाएंगी।
वीरेंद्र कंवर ने थाना कलां के ग्राम संगठन पहचान के नाम से कार्य कर रहे एक स्वयं सहायता समूह जिसमें 10 एसएचजी को जोड़ा गया है, को वाटर शैड के अंतर्गत खरीदे गए कृषि पॉवर टिलर, सेवियां बनाने की मशीन व ग्राइंडर उपलब्ध करवाया। उन्होंने कहा कि इससे समूहों को आधुनिक खेती करने तथा महिलाओं को अपने ग्रुपों में काम करने में मदद मिलेगी।
ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि वाटर शैड परियोजना के फेज़ एक में कुटलैहड़ की दस पंचायतें अंब से सोहारी तक तथा डोहगी व बोहरू को चयनित किया गया था, जिस पर एकीकृत जलागम प्रबंधन के तहत 14 करोड़ रूपये की राशि व्यय की गई थी। इसके अलावा आईडब्ल्यूएमपी के फेज़ तीन के तहत कुटलैहड़ की तीन पंचायतों पर 18 करोड़ रूपये खर्च किए गए थे। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रत्येक पंचायत में अमृत सरोवर बनाने का लक्ष्य रखा है, ताकि जल को आने वाले समय के लिए बचाकर रखा जा सके। उन्होंने पंचायतों व स्वयं सहायता समूहों का आहवान किया कि वह अभियान को सफल बनाने के लिए अपना सहयोग करें तथा अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर थाना कलां की प्रधान सरोज देवी, दोबड़ की प्रधान बबीता परमार, डीहर प्रधान कृष्णा देवी, खरियालता के प्रधान राकेश कुमार, प्रधान बसाल नरेश कुमार, हिमफैड के निदेशक चरणजीत शर्मा, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग एसके बंसल सहित स्वयं सहायता समूहों के सदस्य उपस्थित रहे।
-0-
#himachalpradesh #Una

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

30 करोड़ रुपए की लागत से अर्की विधानसभा क्षेत्र में स्थापित होगा दूध प्रसंस्करण संयंत्र …ग्रामीण अर्थव्यवस्था प्रदेश की समृद्धि का आधार – संजय अवस्थी

एएम नाथ। अर्की  : अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य की प्राप्ति के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वन मित्र अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण 22 नवंबर को

एएम नाथ। चम्बा  :  वन्य प्राणी मंडल चंबा के अंतर्गत वन्य प्राणी वन परिक्षेत्र सेचू (पांगी) में वन मित्र के लिए जिन अभ्यार्थियों ने आवेदन किया है उनका शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) 22 नवंबर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नावर क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री से की भेंट : राजकीय महाविद्यालय टिक्कर में चार वर्षी एकीकृत बीएड कार्यक्रम की घोषणा

 एएम नाथ। कोटखाई :  जुब्बल-कोटखाई विधानसभा के नावर क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा हाल के महीनों में लिए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस चितिंन शिबिर : एक परिवार में एक टिकट , गांधी परिवार में नही लागू होगा नियम

    उदयपुर :  पार्टी ने हमें बहुत कुछ दिया है, अब कर्ज उतारने का समय है। उदयपुर में चल रहे कांग्रेस के तीन दिवसीय चिंतन शिविर  में  स्वागती भाषण में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया...
Translate »
error: Content is protected !!