दंगे करवाने की नीयत से आतंकी पन्नू कर रहा डॉ. अंबेडकर की प्रतिमाओं को नुकसान: निमिशा मेहता

by
सामाजिक हिंसा भड़काने की नीयत से डॉ. अंबेडकर की प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाया जा रहा  : निमिशा मेहता
गढ़शंकर- गांव नूरपुर जट्टां में डॉ. बी. आर. अंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की कड़ी निंदा करते हुए भाजपा की गढ़शंकर हलका प्रभारी निमिशा मेहता ने कहा कि अमेरिका में रहने वाले आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा एस.सी. और सिख समुदाय के बीच अशांति पैदा करने और किसी न किसी तरह से दंगे करवाने की नीयत से यह हरकत बार-बार की जा रही है।
भाजपा नेता ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में डॉ. बी. आर. अंबेडकर की प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाने की यह पांचवीं घटना है और इसकी जिम्मेदारी अमेरिका में रहने वाले पंजाबी मूल के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने ली है, जो सिख फॉर जस्टिस नामक संगठन का प्रमुख भी है।
निमिशा मेहता ने कहा कि यह बड़े अफसोस की बात है कि जो पार्टी अपने दफ्तरों में डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीरें लगाकर अपने राज्य को चलाती है, वह आज केवल उपचुनाव लड़ने में व्यस्त है और उनके प्रतिनिधियों ने उनकी सरकार में पंजाब में हो रही इन शर्मनाक हरकतों पर न तो पहले और न ही अब कोई शर्म जाहिर की है और न ही इन घटनाओं को रोकने के लिए कोई बयान या कार्रवाई की गई है। भाजपा नेता ने कहा कि पंजाब सरकार को जवाब देना चाहिए कि इन समाज को तोड़ने वाली घटनाओं को रोकने के लिए अब तक क्या कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि आतंकी पन्नू को यह समझ लेना चाहिए कि डॉ. बी.आर. अंबेडकर को हजारों नहीं बल्कि लाखों लोग अपना मसीहा मानते हैं और उनकी मूर्तियों को नुकसान पहुंचाकर वह भारतीयों की भावनाओं को ठेस पहुंचा रहा है, लेकिन साथ ही यह भी एक बड़ी सच्चाई है कि बाबा साहेब के विचार और दर्शन भारत के बच्चे-बच्चे के मन में बसे हुए हैं और मूर्तियों के साथ छेड़छाड़ करके उन्हें लोगों के दिलों से नहीं मिटाया जा सकता। उन्होंने कहा कि विदेश में बैठकर भारतीय युवाओं को पैसों का लालच देकर तथा बहकाकर पन्नू उनसे आतंकवादी तथा देश विरोधी कार्य करवा रहा है। निमिशा मेहता ने कहा कि अगर पन्नू में वाकई हिम्मत है तो वह भारत की धरती पर आकर ऐसी घोषणाएं करे, तब उसे पता चलेगा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर के अनुयायी उसे किस तरह सबक सिखाते हैं। इसके साथ ही निमिशा मेहता ने लोगों से अपील की कि वह गुरपतवंत सिंह पन्नू की भड़काऊ तथा गलत बयानबाजी पर ध्यान न दें तथा समाज में भाईचारा बनाए रखें। उन्होंने गढ़शंकर पुलिस को चेतावनी भी दी कि जल्द से जल्द इन दोषियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाए, अन्यथा गढ़शंकर में जल्द ही पुलिस विरोधी प्रदर्शन किया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

इंक़लाबी  मार्क्सवादी पार्टी गांव-गांव में जाकर लोगों को केंद्र की भाजपा और पंजाब की आप सरकार की लोग विरोधी नीतियों प्रति करेंगी जागरूक : रामजी दास चौहान

गढ़शंकर :  इंक़लाबी मार्क्सवादी पार्टी ऑफ इंडिया (आरएमपीआई) द्वारा संविधान बचाओ, देश बचाओ, कॉरपोरेट भगाओ कार्यक्रम के तहत गांव थाना, तहसील गढ़शंकर में एक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में गांव के...
article-image
पंजाब

जिले में हुई अब तक हुई 204864 मीट्रिक टन की खरीद, किसानों को 296.95 करोड़ रुपए की उनके खातों में हुई सीधी अदायगी: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने किसानों को निर्धारित मापदंड से अधिक नमी वाला गेहूं मंडियों में न लाने की अपील की होशियारपुर, 30 अप्रैल: डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया कि जिले की मंडियों में निर्विघ्न...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब में AAP विधायक का निधन ; पार्टी में शोक की लहर

एएम नाथ। अमृतसर : पंजाब में आम आदमी पार्टी से इस समय क दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि आम आदमी पार्टी के विधायक का निधन हो गया है। लंबी बीमारी...
article-image
पंजाब

सीएम  मान ने व्यापारियों की भलाई को बढ़ावा देने के लिए पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन किया लॉन्च

मोहाली :  मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने SAS नगर में हुए पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन का उद्घाटन किया और इस बात पर जोर दिया कि कमीशन का मकसद व्यापारियों की सालों से चली आ...
Translate »
error: Content is protected !!