दंपती सहित 3 की मौत, 2 घायल : कुमारसेन में अनियंत्रित होकर कार सतलुज नदी में गिरी

by
एएम नाथ। शिमला :   जिला शिमला में कुमारसेन के समीप महोली में एक सेलेरियो कार के अनियंत्रित सतलुज नदी में गिर गई । उक्त हादसे में हादसे में दंपती सहित 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई है।  जबकि गंभीर हालत में 2 घायलों को कुमारसेन अस्पताल ले जाया गया ।
                          अंशुल फनियान पुत्र राधे श्याम निवासी वीपीओ रिब्बा, जिला किन्नौर ने थाना कुमारसेन में  बयान दर्ज कर बताया कि वह HP 25A-4660 नंबर की सेलेरियो गाड़ी से चंडीगढ़ जा रहा था। जिसे अभय कुमार चला रहा था। जब वह महोली सैंज सुन्नी सड़क पहुंचे तो चालक अभय ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होकर सतलुज नदी में गिर गई।    हादसे में अभय कुमार (25) पुत्र देव राम नेगी गांव झाका रिकांगपिओ, जितेश (27) गांव जानी टापरी और उसकी पत्नी वंशिका (24) की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं, हादसे में  दो अन्य घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए कुमारसैन अस्पताल पहुंचाया  गया है।

पुलिस मामला दर्ज कर हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत का लिया नाम- बेटे को उतारा :.जेल में बंद इमरान खान के 2 दांव से पाकिस्तान की सियासत में भूचाल

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने असीम मुनीर और शहबाज शरीफ के खिलाफ बड़ा दांव खेल दिया है. इमरान ने यह दांव भारत का नाम लेकर खेला है. कहा जा रहा है कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने की प्रधानमंत्री केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना की समीक्षा

रोहित जसवाल।  ऊना, 11 नवम्बर. उपायुक्त जतिन लाल ने मंगलवार को प्रधानमंत्री केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना की प्रगति तथा लाभार्थी बच्चों की स्थिति की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। जिला बाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

14 जून को नागरिक चिकित्सालय सुंदरनगर में होगी मॉक ड्रिल-एसडीएम सुंदरनगर

सुंदरनगर, 11 जून 2024 :  एसडीएम कार्यालय सुंदरनगर में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता एसडीएम सुंदरनगर गिरीश समरा ने की। एसडीएम ने बताया कि उपमंडल सुंदरनगर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पॉर्न मूवी बनाने वाले एक रैकेट का पर्दाफाश : 5 महिलाओं समेत 18 लोग गिरफ्तार, एक्टर को 10 हजार, एक्ट्रेस को 20 हजार प्रतिदिन सैलरी

 लोनावाला : करीब दो हफ्ते पहले पुणे पुलिस ने लोनावाला के एक बंगले से पॉर्न मूवी बनाने वाले एक रैकेट का पर्दाफाश किया था। 5 महिलाओं समेत 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। ...
Translate »
error: Content is protected !!