दभोटा पुल की रिपेयर पर करीब 2.92 करोड़ होंगे खर्च : MLA हरदीप सिंह बावा

by
रोहित भदसाली।  नालागढ़ : नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा ने बुधवार को दभोटा पुल का रिपेयर का कार्य भूमि पूजन के बाद शुरू करा दिया है। यह पुल 8 जुलाई, 2023 को तेज बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया था।  पुल हिमाचल व पंजाब सरकार ने संयुक्त रूप से वर्ष 1999 में बनाया गया था। अब टूटने पर भी इसकी रिपेयर दोनों राज्यों की सरकारों के सहयोग से की जा रही है। विधायक हरदीप बावा ने बताया कि पुल के रिपेयर पर 2 करोड़ 91 लाख 94 हजार रुपये खर्च आएगा। पुल की कुल लंबाई 146 मीटर है।
लेकिन 41.7 मीटर हिस्सा डेमेज हो गया है। 17.5 मीटर हिस्सा पंजाब व 24.1 मीटर हिस्सा हिमाचल का है। इस पुल के रिपेयर करने के लिए दोनों राज्य सरकार के मुख्य सचिव की बैठक चंडीगढ़ में हुई और इस पुल के निर्माण के लिए 50-50 फीसदी पैसा जमा करने का फैसला हुआ। हिमाचल सरकार ने मई माह में एक करोड़ 45 लाख जमा करा दिया था।
पंजाब सरकार ने इस कार्य के लिए टैंडर लगाया और इसे रिपेयर करने का कार्य कुमार एंड कंपनी होशियारपुर को दिया गया है। निर्माण कंपनी ने बुधवार को कार्य शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि पहले नालागढ़ विधानसभा उपचुनाव और बाद में लोकसभा की आचार संहिता लगने के कारण पुल निर्माण में कुछ विलंब हुआ लेकिन अब दोनों सरकारों के प्रयासों से पुल का रिपेयर का कार्य शुरू करवाया गया है। 9 माह में यह कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि 9 माह और इंतजार करें और उसके बाद पुल को खोल दिया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डीसी के अधिकारियों को निर्देश : निश्चित करें प्रत्येक पात्र युवा का नाम मतदाता सूची में हो दर्ज

ऊना, 1 मई। जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त जतिन लाल ने ऊना जिले में 18-19 आयु वर्ग के सभी युवाओं का मतदाता सूची में पंजीकरण सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पंजीकरण...
article-image
पंजाब

एसबीएस माडल हाई स्कूल में दसवीं की परिक्षा में शानदार प्रर्दशन करने वाले विधार्थी सम्मानित

गढ़शंकर : एसबीएस माडल हाई स्कूल, सदरपुर की प्रबंधक कमेटी दुारा सीबीएसई के दसवीं के नतीजे में शानदार प्रर्दशन करने वाले विधार्थियों व उनके अभिभावकों को सम्मानित करने के लिए समागम का आयोजन कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंजाब से कुछ तूड़ी बेचने वाले दलाल तूडी में कर रहे मिलावट: व्रजेश शर्मा

ऊना : भारतीय किसान युनियन जिला प्रधान व्रजेश शर्मा ने कहा किसानों को अब मवेशी पालना इस समय वडा मुशकिले भरा बो चुका है। क्योंकि पशु चारा महंगा मिल रहा और उसकी गुणवत्ता पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया आज चुवाडी विश्रामगृह में सुनेंगे जन समस्याएं

कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की भी करेंगे अध्यक्षताए एम नाथ। चंबा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया जारी प्रवास कार्यक्रम की निरंतरता में 2 मई को लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह चुवाडी में जन...
Translate »
error: Content is protected !!